{"_id":"61addba187e70b577677fc06","slug":"man-murdered-in-masauli-thana-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव सड़क पर फेंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव सड़क पर फेंका, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 06 Dec 2021 03:15 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Dec 2021 03:15 PM IST
सार
बाराबंकी जिले में एक युवक की हत्या कर उसका शव सड़क पर फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी के मसौली थाने के शाहपुर के पास गोंडा बहराइच मार्ग पर एक युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। युवक की हत्या धारदार हथियार से हुई थी।
विज्ञापन
युवक की शिनाख्त रामनगर थाना क्षेत्र के बिंदौरा परसपुर निवासी राजेश वर्मा (28) के रूप में हुई है। इसकी सूचना मिलते ही एसपी अनुराग वत्स एसपी पुणेंदू सिंह समेत फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मौके के हालात हत्या से पहले युवक के साथ मारपीट होने की गवाही दे रहे हैं। यहां पर पुलिस को शर्ट के टूटे हुए बटन, इंडिकेटर के टूटे हुए शीशे, दो जोड़ी चप्पल, पहचान पत्र व मृतक की जेब में 10 रुपये और मां और पत्नी का मोबाइल नंबर मिला। इसकी सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के बहनोई की तहरीर पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि युवक शहर के विजयनगर कटहरी बाग में किराए पर रहकर मजदूरी करता था। वह घर से रविवार 5:00 बजे निकला था। उसकी हत्या धारदार हथियार से हत्या की गई है। मौके पर पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।