फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man kidnapped child to sacrifice

बलि देने को मासूम का किया अपहरण, फिर छोड़ दिया

Sat, 31 May 2014 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 May 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
man kidnapped child to sacrifice

मड़ियांव क्षेत्र में चुन्नी शाह बाबा के उर्स में बुधवार रात

विज्ञापन
एक युवक ने मासूम का अपहरण कर लिया।

बच्चे को खिलाने के बहाने मौसी की गोद से लेकर भागे युवक का कुछ पता न लगने पर परिवारीजनों ने उसके घर पर हंगामा किया।

इस पर युवक उन्हें पिकनिक स्पॉट जंगल में ले गया। वहां चम्मच व पानी की बोतल थमाकर चंपत हो गया।


मड़ियांव की रामराम बैंक चौकी इंचार्ज इश्तियाक वारसी ने बताया कि मोहल्ला पलटन छावनी में झोपड़ पट्टी में रहने वाले रहमत अली के एक वर्षीय बेटे अजहर को लेकर उसकी मौसी जीनत बुधवार रात चुन्नी शाह बाबा के उर्स में गई थी।

वहां ताड़ीखाना निवासी शरीफ ने मासूम अजहर को खिलाने के बहाने जीनत की गोद से लिया और जीनत को झूले पर बैठा दिया। जीनत का ध्यान हटते ही बच्चे को लेकर भाग निकला।

जीनत ने शोर मचाया। कुछ पता न चलने पर उसने घर लौटकर जानकारी दी। रहमत अली ने बृहस्पतिवार को शरीफ के घर जाकर उलाहना दिया।

उसके परिवारीजनों को साथ लेकर शरीफ व अपने बच्चे की तलाश करता रहा। उसे शुक्रवार सुबह शरीफ के घर मौजूद होने की भनक लगी। परिवारीजनों के साथ पहुंचकर हंगामा किया।

शरीफ ने उन्हें बच्चे के पिकनिक स्पॉट जंगल में होने की जानकारी दी और साथ ले गया। जंगल में एक स्थान से पानी की बोतल और चम्मच उठाकर रहमत अली को थमाया और खुद चकमा देकर भाग निकला।


रहमत अली ने मड़ियांव थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने मासूम की हत्या का संदेह जताया है।

पुलिस की एक टीम ने पिकनिक स्पॉट जंगल में जाकर छानबीन की और शरीफ के परिवारीजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


बलि चढ़ाने का अंदेशा

रहमत अली व उसके परिवारीजनों ने बच्चे की बलि चढ़ाने का संदेह जताते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी शरीफ तंत्रमंत्र करता है। इसको लेकर पुलिस चौकी में रहमत अली व शरीफ के परिवारीजनों के बीच तीखी झड़प हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed