फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man arrested with 10 kg prohibited meat

कहीं आप तो नहीं खा रहे प्रतिबंधित मांस?

Sun, 28 Jul 2013 09:12 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 28 Jul 2013 09:12 PM IST
विज्ञापन
man arrested with 10 kg prohibited meat
शहर में धड़ल्ले से प्रतिबंधित मांस खपाया जा रहा है। लग्जरी गाड़ियों से इन्हें सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम टीम ने रविवार को एक बार फिर से हुसैनाबाद इलाके में करीब दस क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया है।

जांच के लिए उसका नमूना लेने के बाद मांस नष्ट कर दिया गया।

नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद राव ने बताया कि प्रतिबंधित मांस लाए जाने की सूचना पर ठाकुरगंज पुलिस के साथ घंटाघर तिराहे पर घेराबंदी की गई थी।



इस दौरान रूमी गेट की तरफ से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी (यूपी-32 एयू-9883) को रुकने का इशारा किया गया।

इस पर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भगा गया। चेकिंग में गाड़ी से करीब दस क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद कर उसमें बैठे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

खुद को क्लीनर बताने वाले साजिद से ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले दो जून को इस इलाके में प्रतिबंधित मांस पकड़ा गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed