फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man arrested for fraud on the name of job in Lucknow.

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार, फोन से बरामद हुए कई अहम दस्तावेज

Sun, 20 Dec 2020 01:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 20 Dec 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for fraud on the name of job in Lucknow.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

साइबर क्राइम की टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज को एचएएल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कोटक महिंद्रा बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठगी कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मो. मुस्लिम खां के मुताबिक, कोटक महिंद्रा व अन्य निजी बैंकों व कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की शिकायत एसटीएफ और साइबर क्राइम को मिल रही थी। कोटक महिंद्रा के अधिकारी दीपक श्रीवास्तव की तहरीर पर 23 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


एसपी साइबर क्राइम प्रो. त्रिवेणी सिंह के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। टीम ने शुक्रवार को एचएएल के पास से आरोपी अमित श्रीवास्तव को दबोच लिया। उसके पास से एक एंड्रायड मोबाइल बरामद किया गया, जिसमें कई मोबाइल नंबर व दस्तावेज मिले हैं। अमित कानपुर के नौबस्ता स्थित तुलसी बिहार केशवनगर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिये बनाता था निशाना

पुलिस के मुताबिक आरोपी अमित बीकॉम, एमबीए कर चुका है। वह आईडीबीआई, आईसीआईसीआई, एसबीआई बीमा के क्षेत्र में सेल्स एक्जीक्यूटिव व बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पद पर काम कर चुका है।

इसी की आड़ में वह फेसबुक, लिंकडीन व अन्य सोशल साइट के जरिए लोगों को नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता है। उनसे 50 हजार से एक लाख रुपये वसूलकर नौकरी दिलाने का वादा करता है। पुलिस आरोपी के मोबाइल के जरिये अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed