{"_id":"616355ff8ebc3ed33c633ede","slug":"lucknow-two-bangladeshi-miscreants-injured-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : पुलिस मुठभेड़ में दो बांग्लादेशी बदमाश घायल, सिपाही को भी लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ : पुलिस मुठभेड़ में दो बांग्लादेशी बदमाश घायल, सिपाही को भी लगी गोली
Mon, 11 Oct 2021 10:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:08 AM IST
सार
दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो बदमाशों और एक सिपाही को गोली लगी। तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिनहट के मल्हार में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो बदमाशों और एक सिपाही को गोली लगी। तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक घायल बदमाश डकैती डालने के लिए आए थे सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
एसीपी विभूति खंड अनूप सिंह के मुताबिक दोनों बदमाश साथियों के साथ मल्हार में डकैती डालने की योजना से आए थे। चेकिंग पर निकली पुलिस टीम ने शक होने पर बदमाशों को पूछताछ के लिए रोका तो वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि अन्य भाग निकले। घायल बदमाशों में रुबिल और आलम उर्फ अलीम बताया है। दोनों बदमाश बांग्लादेशी हैं।
विज्ञापन
पुलिस दोनों के साथियों के बारे में पता लगा रही है। मुठभेड़ की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक गिरफ्तार आरोपियो के साथियों की तलाश होती रही, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक बदमाश करीब 6 से 7 की संख्या में थे । अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीम आसपास के इलाके में कांबिंग कर रही है। मुठभेड की सूचना पर जेसीपी अपराध निलाब्जा चौधरी, डीसीपी संजीव सुमन, एडीसीपी कासिम आब्दी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन