फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Case of kidnapping and murder of businessman revealed, two accused arrested

लखनऊ: कारोबारी का अपहरण कर हत्या करने के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Dec 2021 07:27 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 21 Dec 2021 07:27 PM IST
सार

डीसीपी गोपाल चौधरी ने बताया कि मुकेश सिंह बीते गुरुवार की शाम मोटर साइकिल से अपने लड़के को लेने गोपालखेड़ा पुल गए थे। जब उनका लड़का गोपालखेड़ा पुल पर पंहुचा तो मुकेश सिंह उनको वहां नहीं मिले और फिर उनका लड़का स्वयं ही घर चला आया।

विज्ञापन
Lucknow: Case of kidnapping and murder of businessman revealed, two accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और घटना में प्रयुक्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में कारोबारी का अपहरण कर हत्या करने एवं शव को आउटर रिंग रोड हरिकंशगढी के किनारे फेंक देने की घटना का खुलासा करते हुए मोहनलालगंज पुलिस, क्राइम ब्रांच एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है। आरोपियों को अपहरण में इस्तेमाल की गई कार एवं क्लच वायर सहित गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कारोबारी मुकेश सिंह का अपहरण कर हत्या करने वाले हीरा सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी कढ़नी फार्म हाउस ग्राम गोपालखेड़ा थाना मोहनलालगंज जनपद मोहनलालगंज लखनऊ व अंकुर पाल निवासी ग्राम गोपालखेड़ा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से कारोबारी के अपहरण में प्रयुक्त मारुति सुजुकी डिजायर कार व क्लच वायर को बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन

बेटे को लेने गए थे तभी हुए गायब

डीसीपी गोपाल चौधरी ने बताया कि मुकेश सिंह बीते गुरुवार की शाम मोटर साइकिल से अपने लड़के को लेने गोपालखेड़ा पुल गए थे। जब उनका लड़का गोपालखेड़ा पुल पर पंहुचा तो मुकेश सिंह उनको वहां नहीं मिले और फिर उनका लड़का स्वयं ही घर चला आया। उसके बाद मुकेश सिंह के घरवालों ने मुकेश सिंह के मोबाइल नम्बर पर फोन किया किन्तु सम्पर्क नहीं हो सका। उसके बाद मुकेश सिंह के घरवालों ने उनकी तलाश करना शुरू कर दिया।

जब मुकेश सिंह नहीं मिले तो उसके भाई सुबोध सिंह ने थाना मोहनलालगंज पर गुमशुदगी दर्ज करा दी। वे पुलिस के साथ अपने भाई की तलाश करते रहे। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मुकेश सिंह का शव हरिकंशगढ़ी के आगे निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड के किनारे मिला था। पकड़े गए आरोपी सट्टेबाज हैं।

रुपयों के लेन-देन को लेकर की हत्या

सर्विलांस सेल व क्राइम ब्रांच के भी सहयोग से हीरा सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी कढ़नी फार्म हाउस ग्राम गोपालखेड़ा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ, हाल पता निकट बीसीसी हाइट्स मोहनलालगंज लखनऊ व अंकुर पाल पुत्र राजेश पाल निवासी ग्राम गोपालखेड़ा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ को गोपालखेड़ा रेलवे क्रासिंग के पास से पकडा गया। हीरा सिंह ने पूछताछ पर मुकेश सिंह की हत्या रूपयों के लेन-देन की वजह से अपने साथी अंकुर पाल के साथ किए जाने की बात स्वीकार की है।
 
अभियुक्त हीरा सिंह के मुताबिक उसको करीब चार लाख रूपये मुकेश सिंह को देना था। रूपये न देना पड़े इसलिये अभियुक्त हीरा सिंह ने मुकेश सिंह की हत्या की योजना बनाई और अपने साथी अंकुर पाल के साथ दूसरे की कार मांगकर उसमें मुकेश सिंह का अपहरण कर उसकी हत्या कर शव को हरिकशगढ़ी के आगे निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड के किनारे फेंक दिया था। अभियुक्तगण सभी साक्ष्यों को मिटाते व छिपाते हुए छिपते-छिपाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed