{"_id":"d5ee0b3701c2b128c58de05318b363ab","slug":"lover-couple-to-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर और छात्रा का प्यार खत्म हुआ ट्रेन के नीचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकर और छात्रा का प्यार खत्म हुआ ट्रेन के नीचे
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Mon, 02 Dec 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर क्षेत्र में रविवार दोपहर एक किशोरी व एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
युवक निर्माण निगम के जीएम का घरेलू नौकर था जबकि नौवीं में पढ़ने वाली किशोरी आसपास के घरों में काम करती थी।
पुलिस ने प्रेम प्रसंग के विरोध पर खुदकुशी की आशंका जताते हुए पड़ताल शुरू की है।
एसओ गोमतीनगर उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि एक युवक व एक किशोरी ने रविवार दोपहर 12:30 बजे विराम खंड में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
ट्रेन चालक व गार्ड ने स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। इस पर पोर्टर पवन कुमार त्रिपाठी ने गोमतीनगर थाने पर सूचना दी।
इस बीच किशोरी के परिवारीजन मौके पर पहुंच चुके थे। बुरी तरह जख्मी किशोरी को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की पहचान ललितपुर के बैरतारा निवासी छेदीलाल के बेटे मोंटू (18) के रूप में हुई जो गोमतीनगर में निर्माण निगम के जीएम संतराम यादव का घरेलू नौकर था।
किशोरी के भाई ने बताया कि वे लोग मोहनलालगंज क्षेत्र के मूलनिवासी हैं। पिता गांव में रहते हैं।
किशोरी अपने भाइयों के साथ गोमतीनगर क्षेत्र में रहती थी। वह एक निजी स्कूल में नौवीं की छात्रा थी और आसपास के घरों में काम भी करती थी।
किशोरी के परिवारीजनों ने ट्रेन की चपेट में आने से मौत की बात कही। उन्होंने किशोरी द्वारा खुदकुशी से इन्कार किया है।
पोर्टर पवन त्रिपाठी की सूचना पर गोमतीनगर थाने के एसआई अवध किशोर शुक्ला ने मोंटू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पड़ताल शुरू की।
पता चला कि वह एक साल से संतराम यादव के घर पर नौकरी कर रहा था। इस दौरान थोड़ी दूर रहने वाली किशोरी से उसकी दोस्ती हो गई।
प्रेम प्रसंग की भनक लगने पर किशोरी के परिवारीजनों ने विरोध जताया। इसके चलते दोनों ने खुदकुशी कर ली।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)