फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lover committed suicide in lucknow

प्रेमिका का नहीं हो सका तो दुपट्टे से लगा ली फांसी

Tue, 15 Sep 2015 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Sep 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
lover committed suicide in lucknow

प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़े 12वीं के छात्र को लड़की के घरवालों ने बुरी तरफ से डांट-फटकार दिया। इससे क्षुब्ध होकर छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


मड़ियांव के बारी एंक्लेव केशव नगर निवासी शाहिद फारुखी के बेटे साजिद (20) का कॉलोनी में रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घरवालों को आपत्ति थी।
विज्ञापन


साजिद को उन्होंने कई बार समझाने की कोशिश भी की। बड़े भाई माजिद ने बताया कि 15 दिन पहले लड़की के घरवालों ने साजिद को बुलाया और मारापीटा। इससे वह काफी दुखी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई और पिता ने उतारी लाश

lover committed suicide in lucknow

साजिद को सोमवार को भी लड़की के घरवालों ने घर बुलाया था, जहां उन्होंने उसे भला-बुरा कहा। इससे दुखी होकर साजिद शाम को घर लौटा और कमरे में चला गया। थोड़ी देर के बाद मां रेहाना उसे बुलाने पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।

उन्होंने कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला। अंदर पंखे में दुपट्टे से साजिद लटका हुआ दिखा। भाई माजिद और पिता शाहिद ने फंदा खोलकर उसे नीचे उतारा।

पुलिस की मदद से ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने साजिद को मृत घोषित कर दिया। एसओ मड़ियांव संतोष सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed