फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot in farmers house, gangrape with daughter in law.

किसान का घर और बहू की इज्जत लूट ले गए डकैत

Mon, 08 Dec 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Mon, 08 Dec 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
loot in farmers house, gangrape with daughter in law.

अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात डकैतों ने एक किसान के घर जमकर कहर बरपाया। डकैतों ने न सिर्फ किसान के घर लूटपाट की, बल्कि घर वालों के सामने उसकी बहू की इज्जत भी लूट ली।

विज्ञापन


विरोध करने पर परिवारीजनों को एक कमरे में बंधक बनाकर जमकर पीटा। इससे छह लोग घायल हो गए। डकैत नकदी, जेवरात समेत दो लाख रुपये लूट ले गए। इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी होने पर सुबह पुलिस महकमे और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर अमेठी एसपी हीरालाल, सीओ और थानेदार मौके पर पहुंचे। तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को नामजद करते हुए उसके पांच-छह अज्ञात साथियों पर लूटपाट, दुराचार समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में घटना की वजह जमीनी विवाद सामने आ रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया। फुरसतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किसान के घर रात करीब एक बजे छह-सात डकैतों ने धावा बोल दिया।

डकैत लूटपाट करने लगे तो किसान और उसके अन्य परिवारीजनों ने इसका विरोध किया। इस पर डकैतों ने किसान और उसके अन्य परिवारीजनों को घर के एक कमरे में बंद करके लाठी और लोहे की राड से जमकर धुनाई की।

घर वाले इज्‍जत की दुहाई देते रहे

loot in farmers house, gangrape with daughter in law.

इसके बाद किसान की बहू को दूसरे कमरे में ले जाकर तीन डकैतों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घर वाले उसकी इज्जत की दुहाई देते रहे, लेकिन वे नहीं पसीजे। दो घंटे तक डकैत किसान के घर तांडव मचाते रहे।

इस दौरान डकैतों ने आठ हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत दो लाख रुपये का सामान लूट लिया। घरेलू सामान को इधर-उधर भी फेंककर तहस-नहस कर दिया। इससे पहले कि घटना की जानकारी ग्रामीणों को हो सके, डकैत फरार हो गए। बदमाशों की पिटाई में गैंगरेप पीड़िता, उसके सास-ससुर, जेठ, जेठानी और पति घायल हुए।

सुबह घटना की जानकारी से पुलिस महमके और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सीओ तिलोई एमएल चौधरी और एसओ एपी तिवारी मौके पर पहुंचे। देर शाम अमेठी के एसपी हीरालाल ने गांव पहुंचकर पीड़ित पक्ष से मिले और घटना की बाबत पूछताछ की।

किसान ने थाने में तहरीर देकर आशंका जताई है कि जमीनी विवाद के चलते गांव निवासी एवं हिस्ट्रीशीटर प्रवेश सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया है।

एसओ ने बताया कि तहरीर पर प्रवेश सिंह को नामजद और उसके पांच-छह अन्य साथियों पर डकैती, दुराचार समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। घटना के पीछे जमीनी विवाद सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed