फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda junior engineer arrested for molesting a student

आशिक मिजाज जेई 11वीं की छात्रा को भेज रहा था अश्लील मैसेज, गिरफ्तार

Sun, 22 Jul 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 Jul 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
lda junior engineer arrested for molesting a student
पुलिस की गिरफ्त में जेई
लखनऊ विकास प्राधिकरण में तैनात अवर अभियंता (जेई) को कक्षा-11 की छात्रा को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजना महंगा पड़ गया। परिवारीजनों ने लड़की के बहाने शनिवार को उसे घर पर बुलाया और दबोच लिया गया। जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी जेई को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र का है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम कॉलोनी निवासी पीसी श्रीवास्तव लखनऊ विकास प्राधिकरण में जेई के पद पर तैनात हैं। इसी क्षेत्र के एक कॉलोनी की रहने वाली एक युवती शहर के नामी स्कूल में कक्षा-11 की छात्रा है।
विज्ञापन


बताते हैं कि जेई की बेटी भी इसी स्कूल में पढ़ती और वह पीड़ित छात्रा की सहेली भी है। बेटी के जरिए जेई को उसका मोबाइल नंबर मिल गया। आरोप है कि करीब डेढ़ माह से जेई छात्रा के मोबाइल पर अश्लील मैसेज कर रहा था। इससे छात्रा तंग आ गई थी। उसने यह बात अपने परिवारीजनों को बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस पर परिवारीजनों ने मैसेज भेजने वाले नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया। शनिवार को परिवारीजनों ने लड़की से फोन कराकर जेई को मिलने की बात कहकर घर बुला लिया। जैसे ही जेई वहां पर पहुंचा लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। जेई जान बचाकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे लोग पीटते ही रहे। 

सूचना पर एसओ जेपी यादव भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जेई को छुड़ाया और थाने ले आई। थानेदार का कहना है कि पिता की ओर से जेई पीसी श्रीवास्तव के खिलाफ बेटी को अश्लील मैसेज भेजने की तहरीर दी गई है। एफआईआर लिखी जा रही है। उसे जेल भेजा जाएगा। आरोपी जेई एलडीए लखनऊ में तैनात है।


पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि छात्रा को अश्लील भेजे जाने के मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपी जेई को हिरासत में लिया गया है। मामले की रिपोर्ट लिखाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed