फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   last discussion between kajal and ojas written on register

सुसाइड से पहले करना चाहते थे घर वालों से शादी की बात, रजिस्टर में लिखकर की थी ये बातें...

Sat, 06 Jan 2018 07:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Jan 2018 07:23 AM IST
विज्ञापन
last discussion between kajal and ojas written on register
काजल और ओजस का फाइल फोटो, साथ में दोनों के बीच हुई बातचीत।

बचपन की दोस्ती को जिंदगी भर का साथ बनाने का ख्वाब देख रहे प्रेमी युगल ने बृहस्पतिवार देर रात हजरतगंज इलाके के पांच मंजिला कांप्लेक्स की छत पर कलाई की नस काटकर एक-दूसरे को जकड़ कर कॉम्प्लेक्स की छत से छलांग लगाई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने कांप्लेक्स के भूतल पर बैंक ऑफ बड़ौदा समेत दो दफ्तरों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पता चला कि रात 12:57 बजे दोनों एकसाथ गिरे थे।

डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम में काजल के सिर, हाथ-पैर की हड्डियां टूटने, सीने व पेट में चोट के  साथ बाई कलाई की नस कटी होने का जिक्र किया, जबकि ओजस की बाई कलाई पर तीन इंच लंबे कट के अलावा कोई चोट नहीं मिली। पुलिस का मानना है कि एक साथ कूदने पर ओजस काजल के ऊपर गिरा था, जो बाद में छिटक गया। 

विज्ञापन

काजल के ताऊ ने दर्ज कराई थी ‌रिपोर्ट

last discussion between kajal and ojas written on register
सुसाइड
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने पर खुलासा हुआ कि कैसरबाग इलाके का प्रेमीयुगल बृहस्पतिवार देर शाम घर से निकला था और युवती के ताऊ ने युवक के खिलाफ रात को रिपोर्ट दर्ज  कराई थी।

इंस्पेक्टर कैसरबाग धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि मोहल्ला मकबूलगंज निवासी ओजस तिवारी (25) और काजल पांडेय (23) के बृहस्पतिवार शाम 6:45 बजे से लापता होने की जानकारी दी।

उन्होंने पड़ताल में जुटे अधिकारियों को बताया कि गोमतीनगर के विपुल खंड निवासी भास्कर पांडेय ने रात 11:39 बजे अपनी भतीजी काजल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसके पड़ोसी ओजस पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। दोनों के परिवारीजनों ने सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंच कर शव की शिनाख्त की।

मौका-ए-वारदात से मिले ये सामान

last discussion between kajal and ojas written on register
इसी ब्लेड से काटी थी दोनों ने हाथ की नसें।
एसएसपी ने पुलिस टीम के साथ पांच मंजिला कांप्लेक्स की छत पर छानबीन की। छत के दरवाजे के पास एक जूती पड़ी थी, और दूसरी जूती फर्श पर मृत पड़ी काजल के पैर में थी। छत के पश्चिमी किनारे पर एसी के आउटडोर के पास फैले खून के बीच ब्लेड व उसका रैपर पड़ा था।

इस पर फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन शुरू कराई गई। छत के विभिन्न स्थान पर खून की बूंदे थीं। पुलिस ने युवती के छत से छलांग लगाने और ओजस द्वारा सीढ़ियों से उतर कर उसके पास जाकर दम तोड़ने का संदेह जताते हुए पड़ताल शुरू की। 
विज्ञापन

रजिस्टर के पीछे ‌लिखकर की थी दोनों ने आखिरी बात 

last discussion between kajal and ojas written on register
रजिस्टर पर लिखी बातचीत।

ओजस के कमरे की छानबीन में पुलिस टीम को ओजस के बैग से एक रजिस्टर मिला जिसके पीछे तीसरे पन्ने पर दोनों के बीच हुई बातचीत लिखी है। हैंड राइटिंग और संबोधन से लग रहा है कि दोनों ने अपनी बात एक दूसरे तक पहुंचाने के लिए इस रजिस्टर का सहारा लिया था।

ओजस ने भेजा था ये मैसेज...

last discussion between kajal and ojas written on register
ओजस फाइल फोटो।
"बच्चा सुनों आप मुझे आज रात को 4 बजे घर के बाहर मिलना। हम दोनों चलके सुसाइड करेंगे, क्यूंकि बाबू हमारा साथ कोई नहीं दे रहा है और हां यश को मैं कह दूंगा कि आपसे पूछे कि मैं अभी घर आऊं या नहीं, अगर हां बोलोगे तो अभी घर आता हूं।" आई लव यू टू बाबू

last discussion between kajal and ojas written on register
काजल।

"बच्चा घर पर पापा नहीं है, मां और दीदी है। आप अकेले आओगे कैसे, मैं 4 बजे आने की कोशिश करूंगी। क्योंकि मां और सब लोग साथ में ही सायेंगे और हां बच्चा पापा शायद दिल्ली गए हैं गांव नहीं गए हैं। मैं चाहती हूं आप एक बार बात कर लो मेरे घर पर आकर, लेकिन अकेले मत आना। आपके घर पर अगर बात करोगे अभी तो कोई मानेगा नहीं... लेकिन फिर भी आप मेरे घर पर आओ एक बार बात कर लेते हैं और अगर नहीं माने तो हम दोनों साथ चलेंगे सुसाइड करने। आई लव यू बच्चा..."

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed