फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Krishan Kumar gets threatened.

सोशल मीडिया के हीरो बने कृष्ण कुमार को धमकी

Tue, 22 Sep 2015 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Sep 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
Krishan Kumar gets threatened.

दरोगा की दबंगई के बाद सोशल मीडिया के हीरो टाइपिस्ट कृष्ण कुमार को सोमवार दोपहर किसी ने इंटरनेट कॉल करके धमकी दी। फोन करने वाले ने कहा, ‘आपने जो किया अच्छा नहीं किया।’ कृष्ण कुमार ने कॉल करने वाले का नाम पूछा तो उसने फोन काट दिया। घबराए कृष्ण कुमार ने एसएसपी को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


एसएसपी ने हजरतगंज इंस्पेक्टर विजयमल यादव को बताया तो उनके कान खड़े हो गए। इंस्पेक्टर ने कृष्ण कुमार से संपर्क करने की कोशिश की तो फोन स्विच ऑफ मिला। वे सीधे कृष्ण कुमार के घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि कृष्ण कुमार को दोपहर 12 से एक बजे के बीच चार अंकों के नंबर से धमकी दी गई है। ऐसी कॉल इंटरनेट के जरिए की जाती हैं। कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि फोन करने वाले की भाषा स्थानीय नहीं थी। ऐसा लग रहा था कि वह हिंदी कम जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने कहा कि कृष्ण कुमार का मोबाइल नंबर बहुत सारी सोशल साइट्स और एप पर पड़ा है। वहीं से किसी ने नंबर लेकर उन्हें धमकी दी होगी। इंस्पेक्टर ने कृष्ण कुमार की एसएसपी से फोन पर बात कराई।

एसएसपी ने उन्हें व पूरे परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया। गोमतीनगर पुलिस को कृष्ण कुमार के घर की निगरानी के लिए लगा दिया गया है। हालांकि, देर रात तक पुलिस ने धमकी की कोई एफआईआर दर्ज नहीं की थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि साइबर सेल छानबीन कर रही है कि इंटरनेट कॉल कहां से की गई।

मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा रहा

Krishan Kumar gets threatened.

अरे, वो देखो टाइपिस्ट बाबा बैठे हैं। आओ, एक सेल्फी लेते हैं इनके साथ। बाबा जरा मुस्कुराइए....हां, अब ठीक। जीपीओ पर सोमवार की सुबह जब किशन कुमार नए टाइपराइटर के साथ पहुंचे, तब ऐसा ही नजारा था।

कोई सेल्फी लेने को आतुर था, तो कोई उनसे अपने सवालों का जवाब चाह रहा था। आम से खास हो चुके किशन कुमार के साथ फोटो खिंचवाने वालों की होड़ मची हुई थी।

गोमतीनगर के विरामखंड निवासी बुजुर्ग किशन कुमार रोज की तरह सोमवार की सुबह नौ बजे साइकिल से जीपीओ के सामने पहुंचे। अपने पुराने झोले से हिंदी की तख्ती और डीएम-एसएसपी के हाथों मिला नया टाइपराइटर निकालकर फुटपाथ पर रखा ही था, तभी चारों तरफ से लोगों ने उन्हें घेर लिया।

मानो लोग उसके आने का इंतजार ही कर रहे थे। मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा रहा। कारों तक से लोगों ने उतरकर किशन कुमार का हाल पूछा। दो मिनट रुके आपबीती सुनी और चलते बने।

दिनभर बजता रहा फोन, दिनभर में कमाए बस 30 रुपये

Krishan Kumar gets threatened.

किशन कुमार का कहना है कि उनके मोबाइल पर दिनभर फोन आते रहे। कोई दिल्ली से तो कोई मुंबई से। यहां तक कि अमेरिका और आस्ट्रेलिया से भी उन्हें लोगों ने फोन कर हाल पूछा। किशन कुमार ने कहा, अंग्रेजी तो आती नहीं तो बस जी सर, जी सर बोलकर फोन काट दिया। किसने उनसे क्या पूछा, यह याद ही नहीं।

दिनभर में कमाए बस 30 रुपये
किशन कुमार ने बताया कि रोज 100 से 150 रुपये तक की कमाई होती थी लेकिन सोमवार को वह सिर्फ दो एप्लीकेशन ही टाइप कर पाए। इससे उसे सिर्फ 30 रुपये की आमदनी हुई। पूरे दिन लोग उससे हाल-पूछते रहे और सेल्फी खिंचाते रहे तो काम कब करता।

मीडिया वालों ने बताया सीएम ने दिया है पैसा
किशन कुमार ने बताया कि अब तक प्रशासन के किसी अधिकारी ने मुख्यमंत्री की तरफ से आर्थिक मदद देने की बात नहीं बताई है। मीडिया कर्मियों ने बताया है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इससे वह काफी खुश हैं। हालांकि अभी इस बात पर यकीन नहीं हुआ है। कहा कि मेरे बैठने की जगह सुरक्षित रहे, बस इतने से ही संतुष्ट हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed