फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Killed after rape

दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे फेंका

Thu, 28 Nov 2013 02:21 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 28 Nov 2013 02:21 AM IST
विज्ञापन
Killed after rape

इटौंजा में मंगलवार रात बदमाश गला रेतकर हत्या के बाद युवती का शव कुम्हरावां-कुर्सी रोड पर खजुरी मोड़ के पास फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बुधवार सुबह झाड़ियों में शव देखा। हालांकि पुलिस को दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली।

शिनाख्त न होने के चलते लावारिस में दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

खजुरी मोड़ के पास झाड़ियों में शव देख गांव इंदारा के प्रधान अरुण कुमार रावत व चौकीदार रामप्रसाद ने पुलिस को सूचना दी।

करीब 25 वर्षीय युवती के तन पर धानी सलवार-सूट, हरा दुपट्टा व मेहरून रंग की शाल मिली है।

शरीर पर कोई गहना नहीं था। गला कटा होने के साथ ही हाथ पर भी चोट के निशान पाए गए हैं।

हालात देखते हुए हत्या के बाद शव लाकर फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। आसपास के गांव में पूछताछ के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी।

मौके पर पहुंचे सीओ बीकेटी डॉ. राकेश कुमार मिश्र ने डॉग स्क्वाएड व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट बुला जांच करवाई है।

खजुरी मोड़ पर सड़क किनारे की झाड़ियों में युवती के शव के आसपास चक्कर काटने के बाद खोजी कुत्ते ने कुर्सी रोड पर दौड़ लगा दी।

काफी दूर जाकर रुका ऐसे में मामले के कुर्सी से जुडे़ होने की भी आशंका है। मौके से कुर्सी कस्बे की दूरी नौ किमी है।

पुलिस को नहीं लगी भनक
शव मिलने के स्थान से महिगवां चौकी चार व इटौंजा थाना दस किमी दूर है। प्रभावी गश्त का दावा करने वाले पुलिस कर्मियों को मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक शव नजर नहीं आया।

जबकि हंसापुरवा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी के चलते एसओ इटौंजा खुद एक बजे इसी रूट से गुजरे थे।

घटना से ग्रामीणों और पुलिस के बीच तालमेल न होने की बात भी उजागर हुई है। उधर कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस को सूचना दी गई थी।

इसके बावजूद किसी के न पहुंचने पर मीडिया को खबर दी गई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed