{"_id":"6d8d51ecf6d0bc12828421cd6acbcb85","slug":"kapala-gang-active-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपाला गैंग ने की थी पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपाला गैंग ने की थी पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 25 Sep 2013 07:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर स्थित विनायक पेट्रोल पंप के मैनेजर से 9.97 लाख रुपये की लूट
विज्ञापन
कपाला गैंग ने की थी।
पुलिस ने सोमवार देर शाम वारदात का खुलासा करते हुए स्मृति वाटिका के पास से लूट में शामिल एक बदमाश को धर दबोचा। जबकि, गैंग का सरगना अपने एक साथी के साथ फरार है।
हत्थे चढ़े बदमाश के पास से लूट में इस्तेमाल पिस्टल समेत नैनो कार व ढाई लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी ने जुर्म कुबूलते हुए बताया कि, रैकी के बाद लूट की गई थी।
लूट की बाकी रकम गैंग के सरगना के पास है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सीओ महानगर राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक 18 सितंबर को सुबह 11 बजे बाइक सवार तीन लुटेरों ने पिस्टल के बल पर बैंक पहुंचे पेट्रोल पंप के मैनेजर शशि प्रकाश से 4.97 लाख रुपये लूट लिए थे।
छानबीन में जुटी पुलिस को वारदात में वजीरगंज के मसकगंज निवासी अमित साहू के शामिल होने का सुराग मिला। सर्विलांस के जरिए कॉल डीटेल खंगालने पर पुख्ता सुबूत हाथ लगते ही पुलिस ने स्मृति वाटिका के पास नैनो सवार अमित को धर दबोचा।
आरोपी की निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त पिस्टल व लूटी गई रकम में से ढाई लाख रुपये बरामद कर लिए गए। अमित ने बताया कि, लूट में उसके साथ टिंकू उर्फ कपाला और सोनू भी शामिल थे।
बाकी की रकम टिंकू उर्फ कपाला के पास है। माल थाना क्षेत्र का रहने वाला टिंकू उर्फ कपाला पर लूट के कई मुकदमे पंजीकृत है। दो माह पहले ही टिंकू जमानत पर छूटा है। वारदात में शामिल सोनू मानकनगर का रहने वाला है और उस पर भी कई केस दर्ज हैं।
जबकि अमित भी वर्ष 2004 में नाका कोतवाली से लूट के मामले में जेल जा चुका है। अमित ने पूछताछ में बताया कि लूट का विरोध करने पर शशि को गोली मारने की योजना थी।
मगर, अमित के पिस्टल सटाने पर ही शशि ने रुपयों भरा बैग सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात के बाद बदमाश बड़े आराम से हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हुए थे।