फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jounalist died in road accident in lucknow.

काश हेलमेट लगाया होता तो बच जाती पत्रकार की जान!

Sat, 22 Nov 2014 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Nov 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
jounalist died in road accident in lucknow.

चिनहट क्षेत्र में देवा रोड पर वाहन की टक्कर से शुक्रवार को एक निजी न्यूज चैनल में कार्यरत पत्रकार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन के बाद टाटा मोटर्स के सिक्योरिटी रूम में घुसकर तोड़फोड़ की और विरोध पर वहां मौजूद गार्डों की पिटाई भी की।

पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया और घायल पत्रकार को लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

एक प्राइवेट न्यूज चैनल के संपादकीय विभाग में कार्यरत विकासनगर सेक्टर-चार के निवासी सुशील मिश्रा (28) चिनहट के देवा रोड दोपहर तीन बजे बाइक से कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन

मृतक के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट

jounalist died in road accident in lucknow.

देवा रोड स्थित टाटा मोटर्स के रिकान गेट के पास कंपनी की वेंडर गाड़ी ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े।

सिर पर गंभीर चोट आने से वह काफी देर तक सड़क पर ही पड़े तड़पते रहे। लोगों ने बताया कि वे हेलमेट लगाने की बजाय उसे बाइक के हैंडिल में लगाए थे।

घटना से आक्रोशित आसपास के लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज लोगों ने टाटा मोटर्स के रिकान गेट के सिक्योरिटी रूम में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

विरोध पर लोगों ने गार्डों की भी पिटाई कर दी। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने जख्मी सुशील को लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई संजय ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed