फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Idols stolen from temple in Raebareli.

मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, ग्रामीण भड़के

Fri, 29 Apr 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परशदेपुर (रायबरेली)
ब्यूरो/अमर उजाला, परशदेपुर (रायबरेली) Updated Fri, 29 Apr 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
Idols stolen from temple in Raebareli.
घटना की जानकारी देता मंदिर का पुजारी - फोटो : amar ujala

क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने गुरुवार रात मंदिर को निशाना बनाया। झारखंडेश्वर मंदिर का ताला तोड़कर अष्टधातु की राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियां उठा ले गए।

विज्ञापन


सुबह वारदात की जानकारी मिलने पर भक्तों में आक्रोश व्याप्त हो गया। चोरी हुईं मूर्तियों की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने घटना का जल्द खुलासा नहीं होने पर जाम करके प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


झारखंडेश्वर मंदिर क्षेत्र के आशा रसीदपुर गांव में स्थित है। इस मंदिर में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की अष्टधातु की मूर्तियों की स्थापना करीब 25 साल पहले कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी सियाराम दास पास में कुटी बनाकर रहते हैं। गुरुवार रात मंदिर का ताला तोड़कर दाखिल हुए चोर मूर्तियां समेट कर फरार हो गए। पुजारी को रात में वारदात की भनक तक नहीं लगी।

वारदात को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी

Idols stolen from temple in Raebareli.

शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर में लोगों का मजमा लग गया। ग्रामीणों ने वारदात को लेकर नाराजगी जताई। पुजारी का कहना है कि चोरी गई मूर्तियों की कीमत तीन लाख से अधिक है।

घटना की तहरीर पुलिस को दी जाएगी। डीह थाना प्रभारी पवन त्रिवेदी का कहना है कि आशा रसीदपुर गांव स्थित झारखंडेश्वर मंदिर से मूर्तियां चोरी होने के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी बार चोरी हुईं मूर्तियां
झारखंडेश्वर मंदिर से एक साल पहले भी मूर्तियां चोरी हो गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान मूर्तियों को बरामद कर लिया था। गुरूवार रात दोबारा मूर्तियां चोरी हो गई। ग्रामीणों की मानें तो पुलिस की ढिलाई के चलते मंदिर में चोरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed