{"_id":"60d17c1d8ebc3ebb92559b09","slug":"idol-theft-in-a-temple-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: अष्ट धातु और पीतल की मूर्तियां चोरी, भक्तों में आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रायबरेली: अष्ट धातु और पीतल की मूर्तियां चोरी, भक्तों में आक्रोश
Tue, 22 Jun 2021 11:28 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:28 AM IST
सार
रायबरेली के एक मंदिर में भगवान राधाकृष्ण की मूर्तियां चोरी होने से हड़कंप मच गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इसी मंदिर में हुई चोरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गोकना गांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर से सोमवार की रात तीन अष्टधातु व तीन पीतल की मूर्ति समेत छः मूर्तियां को चोर चुरा ले गये। गंगा नदी की तरफ से मंदिर के अंदर घुसे चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। मौके पर कोतवाल व फोरेंसिक की टीम ने घटना की पड़ताल की। मूर्तियों की कीमत करोड़ों मे बताई जा रही है।
पुलिस चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है। यह मूर्तियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कितने करोड़ की है इसका आकलन पुलिस और पुजारी कर रहे हैं।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चोर रायबरेली के हैं या फिर गंगा नदी के दूसरी तरफ फतेहपुर जिले के हैं।