फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband killed his wife for talking on mobile

मोबाइल के चक्कर में मां ने बिलखते बच्चे को फेंका तो पिता ने कर दी पत्नी की हत्या

Fri, 30 Mar 2018 11:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
husband killed his wife for talking on mobile
डेमो - फोटो : डेमो

गुडंबा में मोबाइल फोन के चक्कर में कैटरर लवकुश यादव का हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। शुक्रवार सुबह कैटरर की पत्नी शिवांगी (30) मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी तभी तखत पर लेटा उसका डेढ़ साल का बेटा अभि रोने लगा।

विज्ञापन


लवकुश ने बेटे के भूखा होने की बात कहते हुए उसे दूध पिलाने को कहा पर शिवांगी ने ध्यान नहीं दिया। टोकने पर वह भड़क गई और बेटे को धक्का देकर तखत से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


इससे गुस्साए लवकुश ने पत्नी के दुपट्टे से ही उसका गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर आई पुलिस ने शिवांगी का शव कब्जे में लेकर लवकुश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रामसूरत सोनकर ने बताया कि लवकुश राजविहार कॉलोनी कल्याणपुर में रहता है। उसने तीन साल पहले आजमगढ़ के अतरौलिया निवासी शिवांगी से प्रेम विवाह किया था।

बृहस्पतिवार को उसका पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद वह काम पर नहीं गया। देर रात तक दोनों के बीच कहासुनी होती रही। शुक्रवार सुबह फिर से दोनों ने एक-दूसरे को काफी बुरा-भला कहा।

करीब साढे़ आठ बजे के आसपास शिवांगी अपने मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत करने लगी। उसकी बातचीत काफी लंबी चली। इस बीच बेटा रोने लगा। लवकुश ने पत्नी को फोन काटकर बच्चे को देखने के लिए टोका लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया।

उसने बेटे के भूखा होने की बात कहते हुए उसे दूध देने के लिए कहा तो शिवांगी भड़क गई। उसने बच्चे को तखत से धक्का दे दिया। मासूम चीखा तो लवकुश का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

उसने शिवांगी को दबोच लिया और उसके दुपट्टे से गर्दन कस दी। दम घुटने पर शिवांगी तड़पने लगी। उसने हाथ-पैर मारे लेकिन खुद को बचा नहीं सकी। शिवांगी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि लवकुश जिस मकान में रहता है, वह अर्द्धनिर्मित है। एक कमरे में वह परिवार के साथ रहता था तो दूसरे कमरे में उसका बड़ा भाई व डेयरी संचालक राजकुमार अपने पत्नी-बच्चों के साथ रहता है।

 राजकुमार ने ही अपने भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, शिवांगी की हत्या की खबर पाकर आए उसके भाई आदित्य सिंह ने भी पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि उनकी तहरीर को राजकुमार की तरफ से दर्ज मुकदमे में शामिल किया जाएगा।

शव से चिपटककर रोया, खुद फोन कर बुलाई पुलिस

लवकुश को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसने अपने हाथों से पत्नी की जान ले ली है। काफी देर तक वह यही सोचता रहा कि पत्नी बेहोश है। शरीर में हरकत न होने पर उसने पत्नी को उठाने की कोशिश की तब अहसास हुआ कि वह मर चुकी है।

लवकुश पत्नी के शव से चिपटकर फफक पड़ा। उसने कहा कि भावावेश में आकर पत्नी का गला दबा दिया था लेकिन उसे जान से मारने का इरादा कतई नहीं था। वह अपनी गलती पर पछतावा करता रहा।

उसने खुद ही पुलिस कंट्रोलरूम को फोन कर पत्नी को गला दबाकर मारने की सूचना दी तो हड़कंप मच गया। गुडंबा पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।

प्रेम विवाह के बाद से परिवारीजनों से नहीं थे संबंध

इंस्पेक्टर ने बताया कि लवकुश पांच भाइयों में तीसरे नंबर का है। शिवांगी से प्रेम विवाह करने के बाद से वह परिवारीजनों से कोई मतलब नहीं रखता था। उसका बड़ा भाई राजकुमार साथ ही रहता था लेकिन फिर भी दोनों के बीच किसी तरह का संबंध नहीं था। बाकी तीन भाई अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed