फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   half naked deadbody of women found in drain water

नाले में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, दुष्कर्म की आशंका

Sun, 26 Jul 2015 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sun, 26 Jul 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
half naked deadbody of women found in drain water

लखनऊ में बेरहमी से एक महिला की हत्या कर कातिलों ने उसके अर्धनग्न शव को आशियाना क्षेत्र के नाले में फेंक दिया। शव से दुर्गंध उठने पर शनिवार सुबह लोगों को पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है।

विज्ञापन


अस्त-व्यस्त कपड़ों को देखकर और शरीर पर चोट के निशान के चलते हत्या से पहले सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन


एसओ आशियाना संतोष तिवारी ने बताया कि महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। उसने नीला ब्लाउज और पीला पेटीकोट पहन रखा था। साथ ही गले में गिलट की चेन, अंगूठी व पायल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाले में सड़ने लगा था महिला का शव

half naked deadbody of women found in drain water

चार से पांच दिना पुराना होने के चलते शव सड़ने लगा था। सुबह नाले के पास पूड़ी-कचौड़ी का ठेला लगाने वाले सुभाष ने शव देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी।

महिला की शिनाख्त के लिए आशियाना पुलिस ने आसपास के थानाक्षेत्रों में हाल में ही गुमशुदा महिलाओं का रिकॉर्डखंगालना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि महिला को किसी गाड़ी या रिक्शे से लाकर यहां फेंका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed