फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   goons open fine near police station in bahraich

फ्री में सिगरेट नहीं दी तो दबंगों ने की 25 राउंड फायरिंग, 50 मीटर पर थी पुलिस चौकी

Wed, 19 Dec 2018 01:42 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Wed, 19 Dec 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
goons open fine near police station in bahraich
फायरिंग

पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर कानूनगोपुरा में मुफ्त में सिगरेट नहीं देने पर अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ व 25 राउंड फायरिंग की। यह तो गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ लेकिन भगदड़ मच गई। अराजकतत्वों ने आधे घंटे तक उत्पात मचाया। घटना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने दुकानदार निजामुद्दीन की तहरीर पर शाहरूख, साहिल व रेहान के अलावा10 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। सीओ सिटी अरुण चंद्र ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गईं हैं। 

विज्ञापन


कोतवाली नगर के मोहल्ला कानूनगोपुरा निवासी निजामुद्दीन की जनरल स्टोर की दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे के आसपास वे दुकान में बैठे थे। तभी मोहल्ला निवासी शाहरुख खां चार बाइक पर सवार 10 लोगों के साथ आ गया। शाहरुख ने सिगरेट मांगी।
विज्ञापन


सिगरेट का पैसा मांगने पर शाहरुख ने अपशब्द कहते हुए अभद्रता की। विरोध करने पर सभी दुकान में घुस आए। तोड़फोड़ शुरू कर दी। परिवार व आसपास के लोग दौड़े। तब शाहरुख व उसके साथी रेहान और साहिल ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य युवक धारदार हथियार व लाठी-डंडे लहराते हुए उत्पात मचाते रहे। फायरिंग के कारण खुल रही दुकानें आननफानन में बंद हो गई। भगदड़ मच गई। काफी देर तक लोग जान ही नहीं पाए कि क्या हो रहा है। महज 50 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है, लेकिन फायरिंग होती रही और पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। सूचना देने पर आधे घंटे बाद पुलिस तब पहुंची, जब हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। मौके पर फायरिंग के निशान मिले। दीवार और दरवाजों पर टकराई गोलियों के निशान स्पष्ट दिख रहे थे। 


सीओ अरुण चंद्र, प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। सीओ सिटी ने बताया कि निजामुद्दीन की तहरीर पर शाहरुख, साहिल, रेहान को नामजद करते हुए सात अज्ञात के खिलाफ मारपीट, प्राणघातक हमला, लूटपाट की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तीनों आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed