{"_id":"62591fc9a1414d6fd151b196","slug":"goons-attacked-hotel-businessman-and-looted-him-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: होटल व्यवसायी को गोली मारकर 15 हजार रुपये की लूट, हालत नाजुक, ट्रॉमा सेंटर रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर: होटल व्यवसायी को गोली मारकर 15 हजार रुपये की लूट, हालत नाजुक, ट्रॉमा सेंटर रेफर
Fri, 15 Apr 2022 01:06 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:06 PM IST
सार
सुल्तानपुर में एक होटल व्यवसायी को शुक्रवार सुबह गोली मारकर लूट लिया गया। व्यवसायी को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायल व्यवसायी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला पुलिस अधीक्षक आवास से चंद फासले पर शुक्रवार की सुबह बाइक से घर जा रहे होटल व्यवसायी को गोली मारकर बदमाशों ने 15 हजार रुपये लूट लिए। गोली लगने से घायल व्यवसायी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के निरालानगर निवासी अमित गुप्ता का बस अड्डे के पास अन्नपूर्णा भोजनालय है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे अमित गुप्ता अपने भोजनालय की साफ सफाई कर निराला नगर स्थित घर जा रहे थे। वे रास्ते में पुलिस अधीक्षक आवास से चंद फासले पर ओवरब्रिज पर पहुंचे थे कि तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और रुपयों से भरा बैग छीनने लगे।
विज्ञापन
अमित ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से अमित जमीन पर गिर पड़े। इस बीच बदमाश करीब 15 हजार रुपयों से भरा बैग छीन कर मौके से फरार हो गए। राहगीरों की मदद से अमित को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन