{"_id":"61652ee78ebc3e05d35cdae3","slug":"girls-and-boys-were-having-wine-on-1090-chauraha-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: 1090 चौराहे पर शराब पी रहे युवक-युवती को टोका तो इंस्पेक्टर से भिड़े, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: 1090 चौराहे पर शराब पी रहे युवक-युवती को टोका तो इंस्पेक्टर से भिड़े, हंगामा
Tue, 12 Oct 2021 12:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:39 PM IST
सार
1090 चौराहे पर शराब व बीयर पी रहे युवक व युवती पुलिस से भिड़ गए। ये सभी खुलेआम शराब पी रहे थे। चौराहे पर स्थित पार्क में शराब व बीयर की बोतलें फेंकी गई मिलीं।
विज्ञापन
युवकों की पुलिस से बहसबाजी हुई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के गौमतपल्ली थानाक्षेत्र के 1090 चौराहे पर रविवार देर रात पांच युवक, एक युवती के साथ बैठे थे। वह बीयर और शराब पी रहे थे। देर रात इंस्पेक्टर गौतमपल्ली सुनील दुबे और चौकी प्रभारी दिनकर पुलिस बल के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस टीम चौराहे पर पहुंची तो वहां युवकों व युवती को खुलेआम शराब पीते देखा। चौराहे पर स्थित पार्क में शराब व बीयर की बोतलें फेंकी गई मिलीं। युवकों से पूछताछ की तो सभी पुलिस टीम से भिड़ गए।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिस ने फटकारा तो देख लेने धमकी देने लगे। इसके बाद पुलिस पांचों युवकों और युवती को लेकर थाने पहुंची। मेडिकल के लिए उन्हें सिविल अस्पताल भेजा तो युवकों में अल्कोहल की पुष्टि हुई। इसके बाद पांचों को दफा 34 में चालान कर मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
चौराहे पर नशे में धुत युवकों व युवती का वीडियो सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस से उनके द्वारा की जा रही अभद्रता भी सामने आ गई। प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे के मुताबिक, युवकों से जब वहां बैठने का कारण पूछा गया तो वह भागने की कोशिश करने लगे थे। पुलिस ने पकड़ा तो अभद्रता की। उनसे पूछताछ की गई तो अपना नाम भी नहीं बता रहे थे। पांचों एक निजी कंपनी में काम करते हैं।