फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl kidnapped in front of highcourt

बॉयफ्रेंड के खिलाफ बयान देने पहुंची लड़की कोर्ट के सामने से गायब, लौटी तो सामने आया सच

Wed, 15 Nov 2017 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Nov 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
girl kidnapped in front of highcourt
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : demo pic

विभूति खंड थानाक्षेत्र के हाईकोर्ट के गेट नंबर-6 के सामने से मंगलवार दोपहर युवती का अपहरण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू किया। करीब पांच घंटे बाद युवती को मुक्त कराया गया।युवती पिता के साथ एक युवक के खिलाफ मजिस्ट्रियल बयान दर्ज कराने आई थी। इसी दौरान वह गायब हो गई।

विज्ञापन


मोहनलालगंज निवासी उसके पिता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर एसओ विभूति खंड सत्येन्द्र कुमार राय टीम के साथ पहुंचे। पिता से पूछताछ की तो अगवा करने वालों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान इन्दिरानगर के शक्तिनगर में मुनेश्वर शर्मा के घर से युवती मिली। उसे लेकर पुलिस थाने पहुंची। पूछताछ के बाद युवती को पिता को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म के मामले में देना था बयान
एसओ ने बताया कि युवती ने थाने में पुलिस के सामने बयान दिया कि वह विजय से प्रेम करती है। पुलिस के मुताबिक युवती के पिता ने मोहनलालगंज थाने में कुछ दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। इसमें युवती के प्रेमी विजय को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद विजय के पिता ने बंदी प्रत्यक्षीकरण की रिट हाईकोर्ट में डाली। इसकी सुनवाई मंगलवार को थी, जिसमें युवती का बयान दर्ज होना था। एसओ के मुताबिक युवती हाईकोर्ट पहुंचते ही गायब हो गई तो पिता ने अपहरण की सूचना दे दी।

 

मेरे गलत बयान के कारण पति गया जेल
युवती ने पुलिस के सामने कहा कि उसके गलत बयान के कारण पति जेल चला गया है। वह बालिग है, लेकिन पिता ने केस दर्ज कराया। उन्हीं के दबाव में गलत बयान दिया था। आज भी वह मर्जी से ससुराल गई थी। लेकिन पिता ने अपहरण की सूचना दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed