फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gangrape victim threw naked in baharaich

यूपीः गैंगरेप पीड़िता को लहूलुहान नग्नावस्था में फेंका

Sun, 14 Jun 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला,बहराइच Updated Sun, 14 Jun 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
gangrape victim threw naked in baharaich

यूपी में रोंगटे खड़े कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां बहराइच जिले में करीब 15 दिन पहले गैंगरेप का शिकार हुई युवती को शुक्रवार रात फिर कुछ लोगों ने चाकू से लहूलुहान कर नग्नावस्था में फेंक दिया।

विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय युवती से 26 मई की रात दरगाह मेले से लौटते समय पांच युवकों ने गैंगरेप किया था।
विज्ञापन


उसके नाजुक अंगों पर गंभीर चोट पहुंचाई थी। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले में मोहल्ले के पांच युवकों पर केस दर्ज हुआ था। सभी जेल में हैं। अस्पताल में सप्ताह भर इलाज चलने के बाद युवती को डिस्चार्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नग्नावस्था में कूड़े के ढेर में फेंक गए

gangrape victim threw naked in baharaich

शुक्रवार रात युवती को घर के बाहर से कुछ लोगों ने अगवा कर चाकू से हमला कर कुछ दूरी पर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया था। भोर में नग्न हालत में लहूलुहान युवती के पड़े होने की सूचना कुछ लोगों ने पुलिस को दी।

पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता को बुलाकर जिम्मेदारी सौंप दी है।पुलिस क्षेत्राधिकारी अकमल खान पीड़िता का बयान लेने जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन युवती कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है।

दरगाह थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष रामसुधार सिंह ने बताया परिवार की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed