फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gangrape victim girl filed a case against his colleague.

शादी का झांसा दे शोषण, फिर बंधक बनाकर गैंगरेप, सात पर केस

Fri, 20 Jan 2017 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Jan 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
gangrape victim girl filed a case against his colleague.

आरटीओ में संविदा पर काम करने वाली पारा की युवती ने हरदोई में रहने वाले कुणाल मिश्रा व उसके परिवारीजनों पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण, बंधक बनाकर गैंगरेप करने, मारपीट व धमकाने का आरोप लगाते हुए कृष्णानगर कोतवाली में बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कुणाल भी आरटीओ में संविदा पर काम करता है। पीड़िता की 2012 में पारा के अफजल से शादी हो चुकी है, लेकिन वह पति से अलग रह रही थी। इंस्पेक्टर सुजीत दुबे ने बताया कि कुणाल यहां कृष्णानगर में किराये का कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन


युवती से उसके चार साल से संबंध थे। दोनों एक-दूसरे के घर जाकर माता-पिता से भी मिल चुके थे। युवती का आरोप है कि 25 मार्च 2013 को अपने जन्मदिन पर वह कुणाल के घर पर रुकी, जहां उसने रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत करने की धमकी देने पर उसने शादी की बात कही। कोर्ट मैरिज करने की बात कहते हुए युवती से सादे कागज व स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए।

झांसे में आकर युवक के साथ रहने लगी युवती

gangrape victim girl filed a case against his colleague.

शादी का मामला कोर्ट में अटका होने के बहाने वह कई महीने तक युवती से संबंध बनाता रहा। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। कुणाल उसे हरदोई ले गया और एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराया।

युवती का कहना है कि कुणाल के माता-पिता ने बेटे का पीछा छोड़ने की चेतावनी दी। बात न मानने पर जहरीला इंजेक्शन लगाकर जान से मारने की धमकी दी। घबराई युवती ने जान बचाने के लिए कुणाल को भूल जाने का वादा किया तब उसे घर छोड़ा गया।

इस बीच ऑफिस आते-जाते कुणाल फिर से युवती पर डोरे डालने लगा। युवती से मिलकर उसने रोते हुए माफी मांगी और झूठी कसमें खाते हुए कहा कि वह उससे शादी करके साथ रहना चाहता है।

कुणाल ने कहा कि परिवार के लोगों को हमेशा के लिए छोड़ दिया है। कुणाल के झांसे में आकर युवती उसके साथ पत्नी की तरह रहने लगी।

ममेरी बहन से 15 लाख में तय कर दी कुणाल की शादी

gangrape victim girl filed a case against his colleague.

बकौल युवती, एक दिन कुणाल के जीजा हरदोई निवासी सुरेंद्र घर आए और उसकी शादी तय होने की जानकारी दी। युवती 14 जनवरी को कुणाल के घर पहुंची, जहां उसके माता-पिता ने कमरे में बंधक बना लिया।

उन्होंने बताया कि कुणाल की शादी ममेरी बहन से 15 लाख रुपये में तय कर दी है। अगर उसने जरा भी हंगामा किया तो जान से मार दिया जाएगा।

कुणाल के माता-पिता ने युवती को मारकर शव गाड़ने की बात कहते हुए भतीजे शुभम, फर्रुखाबाद निवासी कुणाल के भाई जानी, जीजा सौरभ और सुरेंद्र को बुला लिया।

युवती का कहना है कि सभी ने उसके साथ रेप किया और बेरहमी से पिटाई की। युवती को मरा समझकर उसे सुनसान स्थान पर फेंक दिया। युवती ने महिला थाने पर सूचना दी लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed