फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gang rape with ba student in lucknow.

गैंगरेप के बाद MMS, पुलिस बोली मत लिखाओ FIR!

Wed, 19 Nov 2014 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Nov 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
gang rape with ba student in lucknow.

लखनऊ में माल थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने एक छात्रा का

विज्ञापन

माल थाना क्षेत्र में छह नवंबर को बीए की छात्रा से गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप भी बना ली।

मनामानी के बाद आरोपी मुंह खोलने पर क्लिप पूरे गांव में फैलाकर बदनाम करने की धमकी देते हुए चले गए। घटना के बाद से पीड़िता सहमी रहने लगी।

बेटी के साथ हुई जबरदस्ती की जानकारी पर परिवार के लोग रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने भगा दिया। कई दिन चक्कर लगाने के बाद पीड़िता ने मंगलवार एसएसपी के कैंप कार्यालय पहुंच गुहार लगाई।

एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची छात्रा ने बताया कि करीब बीस दिन पहले लकड़ी बीनने गांव के बाहर बाग में गई थी।
विज्ञापन


इस दौरान गांव के ही तीन युवकों ने अकेला पाकर दबोच लिया और तमंचे के बल पर धमकाते हुए उठा ले गए। सुनसान जगह ले जाने के बाद तीनों ने दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप भी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने दिया गिरफ्तारी का आश्वासन

gang rape with ba student in lucknow.

विरोध कर रही युवती को मुंह खोलने पर क्लिप बांटने की धमकी देते हुए चले गए। मामले की जानकारी होने के बाद छात्रा के घरवाले माल थाने में शिकायत करने पहुंचे।

आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की जगह उल्टा बदनामी का डर दिखा उन्हें टरका दिया। कई दिन थाने का चक्कर लगाने के बावजूद सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने एसएसपी के कैंप कार्यालय पहुंच शिकायत की है।

पीड़िता ने छेड़छाड़ और उसी का वीडियो बनाने की शिकायत की थी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। अभी तक सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई थी। अब मामला जानकारी में आया है।

एसओ माल संजय कुमार का कहना है, बुधवार को पीड़िता व उसके परिवार को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed