फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud with three people of Andhra Pradesh in Lucknow.

न्यूजीलैंड के नामचीन होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आंध्र प्रदेश के युवकों से 15 लाख लूटे, मुकदमा दर्ज

Fri, 18 Sep 2020 05:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 18 Sep 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Fraud with three people of Andhra Pradesh in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर न्यूजीलैंड में एक नामचीन होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लुटेरों ने तीन युवकों के 15 लाख रुपये लूट लिये। वारदात के शिकार तीनों युवक आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके साथ पारा इलाके में स्थित होटल में वारदात हुई। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, होटल से मिले सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक पारा त्रिलोकी सिंह के मुताबिक, राजकुमार मदालाल गोदावरी पूर्व येरीकौंडा के रहने वाले हैं। राज कुमार मदाला के मुताबिक अप्रैल महीने में उनकी फेसबुक प्रोफाइल पर न्यूजीलैंड के नामचीन होटल में नौकरी की पोस्ट आई थी। जिसमें मोबाइल नंबर दिये हुये थे। पोस्ट रमी गुप्ता की फेसबुक के जरिए मिली थी। राज कुमार ने रमी को कॉल किया। राजकुमार के मुताबिक रमी ने बताया कि उसके परिचित रवी कुमार एयर इंडिया में मैनेजर के पद पर लखनऊ में तैनात हैं। रवी की विदेश के कई होटलों में अच्छी पकड़ है। जिनके जरिये नौकरी और वीजा मिलेगा।
विज्ञापन


राज कुमार ने विदेश में नौकरी लगने की बात दोस्त भानू प्रकाश और अविनाश को बताई। जिस पर वह लोग भी न्यूजीलैंड जाने को तैयार हो गये। अनलॉक तीन शुरु होने के बाद रमी गुप्ता ने राज कुमार और उसके दोस्तों से लखनऊ पहुंचने को कहा। जिससे नौकरी के संबंध में सारी बात पूरी हो जाए साथ ही जरूरी दस्तावेज भी संबंधित को उपलब्ध करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, रमी गुप्ता ने वीजा व नौकरी दिलाने के नाम पर प्रत्येक बेरोजगार से 6 लाख रुपये मांगे। जिसके लिए राजकुमार व उसके दोस्तों ने डिमांड ड्राफ्ट तैयार कर लिये थे। लेकिन रमी नकदी देने के लिए दबाव बना रहा था। राजकुमार ने ऑनलाइन पारा में डीडीएस लॉन में तीन कमरे बुक कराये। 11 सितंबर को लखनऊ पहुंचे। रमी को कॉल किया। इसके बाद आरोपी होटल पहुंचा जहां पर राजकुमार, भानु प्रकाश व अविनाश से मुलाकात की।

न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद वीजिटिंग वीजा में होगा बदलाव

जालसाजों से राजकुमार व उसके दोस्त मिलने के लिए होटल के कमरे में पहुंचे। वहां उसके साथ एयर इंडिया में प्रबंधक होने का दावा करने वाला रवी कुमार भी था। राजकुमार ने बताया कि रवी के पास एयर इंडिया का पहचान भी था। जिसे देखने के बाद राजकुमार व उसके दोस्तों को भरोसा हो गया।

बताया गया कि मुंबई पहुंचने के बाद वीजिटिंग वीजा मिलेगा। जो न्यूजीलैंड में पहुंचने के बाद वर्किंग वीजा में बदल दिया जाएगा। इसके बाद रुपये की मांग की। राजकुमार ने वीजा मिलने के बाद रुपये देने को कहा। रमी ने रुपये देखने की बात कही। ताकि भरोसा हो। राजकुमार, भानू प्रकाश व अविनाश ने बैग में रखे रुपये दिखाए।

पीड़ित के मुताबिक रुपये देखने के बाद रमी और रवी ने कोरोना टेस्ट के लिये एक दिन रुकने के लिये कहा गया। इस बीच उन्हें कोल्ड ड्रिंक पीने के लिये दी गई। जिसे पीते ही अविनाश और भानू प्रकाश बेहोश हो गये। राज कुमार के मुताबिक उसने थोड़ी सी ही कोल्डड्रिंक पी थी। दोस्तों को बेहोश देख उसने बदमाशों का विरोध किया। जिस पर रमी और रवी ने भारी चीज से राज कुमार के सिर पर वार कर उसे बेहोश कर दिया।

वारदात के चौबीस घंटे बाद होश आने पर कमरे का सामान बिखरा मिला साथ ही बैग में रखे करीब 15 लाख रुपये और राजकुमार का मोबाइल गायब था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed