फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud on the name of admission at loreto school

लॉरेटो स्कूल में दाखिले के नाम पर 1.30 लाख ठगे

Sat, 31 May 2014 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 May 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
fraud on the name of admission at loreto school

हुसैनगंज पुलिस ने सेंट एग्निस लॉरेटो स्कूल में दाखिले के नाम पर 1.30

विज्ञापन
लाख रुपये की ठगी के मामले में दो जालसाजों रिचर्ड कॉकर व उसके दोस्त बलवीर को गिरफ्तार किया है।


उनके कब्जे से स्कूल के एडमिशन फॉर्म, लेटरपैड, मोहरें आदि बरामद हुए हैं। रिचर्ड को पिछले साल हजरतगंज पुलिस ने लॉमार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज में दाखिले के नाम पर ठगी के आरोप में  बंदी बनाया था।


पुलिस के मुताबिक, आलमबाग के गीता पल्ली निवासी मनोज कुमार श्रीवास्तव अपनी बेटी के सेंट एग्निस लॉरेटो स्कूल में दाखिले के लिए चक्कर काट रहे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात रिचर्ड से हुई।

उसने मनोज को दाखिला कराने का आश्वासन देते हुए एक व्यक्ति से फोन पर बात कराई। मनोज के दोस्त अमित गुप्ता ने भी अपनी बेटी का दाखिला कराने की बात की।

रिचर्ड कॉकर ने एडमिशन फॉर्म उपलब्ध कराने के साथ डोनेशन के नाम पर 1.30 लाख रुपये झटक लिए।

बच्चों के दाखिले की सूची में अपनी बेटी का नाम न आने पर मनोज व अमित ने उलाहना दिया तो रिचर्ड कॉकर टालमटोल करने लगा।

ठगी का संदेह होने पर मनोज ने बृहस्पतिवार को हुसैनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

तफ्तीश कर रहे एसआई आरवी सुमन की टीम ने हजरतगंज के मकबरा अमजद अलीशाह निवासी रिचर्ड कॉकर उर्फ शानू और उसके दोस्त अलीगंज निवासी बलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।


पिछले वर्ष रिचर्ड ने अपने दोस्त जियाउल अजीज को कॉलेज का केयरटेकर बताकर लोगों को जाल में फंसाया था। वहीं बलवीर को सेंट एग्निस लॉरेटो स्कूल का मुखिया बताकर ठगी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed