फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud in cms

'गांधीजी' के स्कूल में हुई लाखों की ठगी

Tue, 18 Feb 2014 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Feb 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
fraud in cms

सिटी मांटेसरी स्कूल (सीएमएस) की एलडीए ब्रांच में नौकरी का झांसा देकर

विज्ञापन
लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है।

एक स्कूल की प्रधानाचार्य का आरोप है कि उनके बेटे की नौकरी लगवाने के लिए ठगों ने सात लाख से अधिक की रकम हड़प ली।


आलमबाग के ओमनगर निवासी अर्चना श्रीवास्तव बालिका सरस्वती विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने छोटा बरहा निवासी शालिनी मिश्रा, उनके पिता कमल किशोर और मां सहित ओमप्रकाश सिंह और एमडी मुदिन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई है।

अर्चना के मुताबिक शालिनी सीएमएस एलडीए के ऑपरेशन डिपार्टमेंट में प्रोजेक्ट्स का काम देखती है। अप्रैल 2012 में शालिनी ने उनके बेटे सुमित को सीएमएस में प्रोजेक्ट मैनेजर की नौकरी दिलाने की बात कही थी।

बकौल अर्चना, फार्म भरवाने के साथ ही शालिनी ने एमडी मुदिन के एकाउंट में बतौर सिक्योरिटी मनी 75,000 रुपये जमा करवा दिए। नौकरी मिलने पर शालिनी ने यह रकम वापस करने की बात कही थी।

बीच-बीच में वह कभी 5,000 तो कभी 25,000 रुपये बैंक एकाउंट में जमा कराती रही। इस तरह उन्होंने शालिनी को 7,12,151 रुपये दे दिए। इसके बाद शालिनी ने इंटरव्यू कराने की बात कही।

हालांकि कई महीने बीत गए लेकिन इंटरव्यू नहीं हुआ। अर्चना ने बताया कि रुपया वापस मांगने पर शालिनी और उसके परिवार के सदस्य टालते रहे।

बीते वर्ष 2013 नवंबर तक पैसा नहीं मिला तो शालिनी पर दबाव बनाने के लिए अर्चना उसके कुछ परिचितों को लेकर उसके घर पहुंच गईं। इस पर शालिनी के घरवालों ने अभद्रता करते हुए उनको भगा दिया।

इसके बाद अर्चना ने पुलिस के चक्कर काटने शुरू किया। बीते दिन आलमबाग थाना में उनकी एफआईआर दर्ज की गई। अर्चना ने बताया कि बेटे सुमित ने घर में साइबर कैफे खोला था।

शालिनी वहां आती-जाती थी। इस दौरान पूरे परिवार से उसका परिचय हो गया। उन्होंने कहा कि इसी भरोसे के चलते उन लोगों ने शालिनी को रुपये दिए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed