{"_id":"623974b06c81b10aeb33bad6","slug":"four-sipahi-suspended-when-their-video-of-having-wine-went-viral-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: होली मिलन समारोह में जाम छलकाने का वीडियो वायरल होने पर चार सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: होली मिलन समारोह में जाम छलकाने का वीडियो वायरल होने पर चार सिपाही निलंबित
Tue, 22 Mar 2022 12:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:33 PM IST
सार
होली मिलन समारोह में जाम छलकाते वीडियो वायरल होने पर सीतापुर में चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दो दिन पूर्व झरेखापुर चौकी में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान शराब के जाम छलकाते हुए वायरल वीडियो होने के मामले में चार सिपाहियों को निलंबित किया गया है। इसी के साथ अन्य लोगों के खिलाफ भी जांच जारी है।
विज्ञापन
हरगांव की झरेखापुर चौकी परिसर में बीते शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें जमकर शराब के जाम छलकाए गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
मामले में सीओ सदर को जांच सौंपी गई थी। एसओ हरगांव बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि सिपाही अंकुर, अंचल, वीरेंद्र और शंकर को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य दोषियों के खिलाफ जांच जारी है। हालांकि वीडियो में चौकी इंचार्ज भी डांस करते पाए गए थे जिन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।