फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four injured in firing

शराब ठेकेदार ने की अंधाधुंध फायरिंग,चार घायल

Sun, 16 Mar 2014 11:40 PM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Mar 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four injured in firing

बंथरा में रविवार शाम रंजिश में हुए विवाद के दौरान शराब ठेकेदार ने लाइसेंसी पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से चार लोग घायल हो गए। साथियों के घायल होने की जानकारी पर जुटे लोगों ने ठेकेदार के घर धावा बोल दिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति संभाली। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बवाल की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। तनाव देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर,आरोपी को लाइसेंसी पिस्टल समेत दबोच लिया गया।
विज्ञापन


बंथरा बाजार निवासी अरविंद शुक्ला उर्फ  पिंटू और कस्बे के ही रामबाबू अवस्थी का काफी दिनों से विवाद चल रहा है। रामबाबू के बेटे ऋषभ व शुभम दोपहर दो बजे अरविंद के मकान के पास स्थित छोला-भटूरा की दुकान पर बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को अरविंद ने दोनों को बैठा देख दुकानदार विशाल को बुलाकर फटकार लगाई। विरोध करने पर विशाल को पीट दिया। इस पर दुकानदार पुलिस के पास जा पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर लौट आई। शाम पांच बजे हिमांशु,शुभम व ऋषभ फिर दुकान पर पहुंच गए।

इसी दौरान उधर से गुजरे अरविंद के भतीजे अभिनव की उनसे कहासुनी हो गई। जानकारी पर पहुंचे अरविंद ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। विशाल के पैर,हिमांशु के कान,ऋषभ की जांघ और शुभम के पैर में गोली लगी। अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई।

देखते ही देखते लोग जुटने लगे। सूचना पर घायलों के पक्ष से भी लोग जुटने लगे और अरविंद के घर पर हमला बोल दिया। भीड़ ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजने के साथ ही स्थिति संभाली। मौके से 0.32 बोर के तीन खोखे मिले हैं।

पुलिस लाइसेंसी पिस्टल समेत आरोपी अरविंद शुक्ला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष सरोजनीनगर आरएन यादव का कहना है कि हिमांशु की मां ममता की तहरीर पर अरविंद,उसके भाई विनीत,भतीजे अभिनव व विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


निरस्त होगा लाइसेंस
शराब ठेकेदार अरविंद के पिस्टल का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। सीओ कृष्णानगर ने बताया कि धारा 144 लागू होने के बावजूद सरेआम फायरिंग की गई। इसमें चार लोग घायल भी हुए हैं। ऐसे में लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed