{"_id":"b02275edb223d7fb9d2fb20d41934e01","slug":"former-mla-shoots-himself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व विधायक ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
UP: पूर्व विधायक ने खुद को गोली से उड़ाया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 16 Nov 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में एक और चौंका देने वाली घटना सामने आई है। रविवार सुबह एटा के जलेसर से पूर्व विधायक अनार सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
अनार सिंह का शव पुलिस को होटल शिखर से बरामद हुआ है। उनके आस-पास अभी किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौका- ए- वारदात पर फॉरेंसिक टीम सबूत जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
अभी तक की जानकारी के अनुसार आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि अनार सिंह 2002 में जलेसर से विधायक थे। वे पहले सपा से जुड़े थे। बाद में सपा छोड़कर वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
फिलहाल पुलिस ने मौके पर फॉरेसिक टीम को भी बुलाया है। इस घटना ने पुलिस के साथ ही राजनीति से जुड़े लोगों को भी हैरान कर दिया है।