{"_id":"6097aa543bb1f72c57022cb3","slug":"former-block-pramukh-monu-singh-arrested-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: लॉकडाउन के उल्लंघन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोनू सिंह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर: लॉकडाउन के उल्लंघन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोनू सिंह गिरफ्तार
Sun, 09 May 2021 02:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 May 2021 02:56 PM IST
सार
यशभद्र सिंह उर्फ मोनू के खिलाफ कार्रवाई को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। मोनू की बहन अर्चना सिंह जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं। वे जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार हैं।
विज्ञापन
नगर कोतवाली में समर्थकों के साथ खड़े मोनू सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में शनिवार देर रात पुलिस ने धनपतगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू को समर्थकों समेत शहर के पयागीपुर के पास हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मोनू लंभुआ क्षेत्र के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों से मिलकर वापस लौट रहे थे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रात भर नगर कोतवाली में छूटने की जद्दोजहद व पुलिस वाहनों पर मिले असलहों की जांच पड़ताल में लगी रही।
विज्ञापन
मोनू के खिलाफ कार्रवाई को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। मोनू की बहन अर्चना सिंह जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं। वे जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार हैं।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि मोनू व उनके समर्थकों के खिलाफ लॉक डाउन के उल्लंघन व महामारी एक्ट का केस दर्ज किया जा रहा है।