{"_id":"b878688cf8fbcc32c4f7dbd18da0cffa","slug":"forgery-in-the-name-of-job-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर में नौकरी का झांसा दे लाखों ठगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंगापुर में नौकरी का झांसा दे लाखों ठगे
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 24 Mar 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभूति खंड क्षेत्र में एक जालसाज ने शानदार ऑफिस खोला। सिंगापुर में नौकरियों का इश्तहार छपवाकर बेरोजगारों को जाल में फंसाया और लाखों रुपये बटोरकर चंपत हो गया।
विज्ञापन
ठगी का शिकार बने बेरोजगारों ने ऑफिस पर हंगामा किया और रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसओ विभूति खंड देवेंद्र दुबे ने बताया कि बाराबंकी के नवाबगंज क्षेत्र के अनिल तिवारी नामक व्यक्ति ने जेके कॉम्प्लेक्स के पास अशोक कुमार की दुकान किराए ली। यहां उसने एपेक्स सिक्योरिटी मैन पॉवर प्राइवेट लिमिटेड का ऑफिस खोला।
विज्ञापन
सिंगापुर में मेडिकल सेल्समैन,पेट्रोलपंप वर्कर,वाहन चालक,स्टोरकीपर आदि की नौकरियों का इश्तहार छपवाया।
लखनऊ ही नहीं कुशीनगर,बलिया,देवरिया समेत अनेक जिलों के सैकड़ों लोगों ने उससे संपर्क किया। झांसे में आए बेरोजगारों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये जमा कराए।
विज्ञापन
इंटरव्यू लेकर मेडिकल कराया। ऑफिस की कर्मचारी नीतू शुक्ला के जरिए लोगों के पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज जमा कराए।
इसके बाद प्रत्येक व्यक्ति को 65 हजार रुपये जमा करने के निर्देश दिए। पूरी रकम की व्यवस्था न कर पा रहे लोगों को बकाया रकम वेतन मिलने पर जमा करने की सुविधा दी।
इस तरह उसने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अपने खाते में लाखों रुपये जमा कराए। इसके बाद 20-23 मार्च के बीच पूरी तैयारी से आने को कहा।
बलिया के छपरा निवासी 23 युवक 20 मार्च को उसके ऑफिस पहुंचे। लेकिन वहां ताला लटका था। अनिल का मोबाइल बंद होने पर दिन भर इंतजार किया।
कोई नतीजा न निकलने पर मकान मालिक से संपर्क साधा और वहीं डेरा डाल दिया। इस बीच नौकरी की आस में अन्य युवकों की भीड़ लगनी लगी।
ठगी का अहसास होने पर बेरोजगारों ने विभूति खंड थाने जाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अवनीश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके तहकीकात शुरू की।
मकान मालिक ने बताया कि अनिल तिवारी ने उससे 11 महीने का अनुबंध करके दुकान किराए पर ली थी।
पुलिस ने अनुबंध पर लगा फोटो हासिल करके अवनीश की तलाश में एक टीम बाराबंकी भेजी है। ठगी का शिकार बने युवक अभी भी ऑफिस के बाहर डेरा डाले हैं।