{"_id":"1dfa53f211e2a0868cfbe21b26f64d93","slug":"forger-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों हड़पने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों हड़पने वाले तीन गिरफ्तार
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 03 Dec 2013 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर पुलिस ने सोमवार को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर पॉलीटेक्निक चौराहे से मास्टर माइंड समेत तीन को दबोचा है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी सिक्योरिटी एजेंसी का मालिक बताया जा रहा है। पुलिस ने उनके पास से 15 हजार रुपये समेत छह मोबाइल व नियुक्ति पत्र बरामद किए हैं।
एसओ गाजीपुर नोवेंद्र सिंह सिरोही के मुताबिक कृष्णानगर के स्नेहनगर निवासी रवींद्र पांडेय हर्ष शर्मा व एक अन्य ने नौकरी के नाम पर ठगी की शिकायत की थी।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ितों ने बताया था कि मुंशी पुलिया के ओम प्लाजा के पास साईं सिक्योरिटी एजेंसी है जिसे कृष्णानगर निवासी अनुराग विश्वकर्मा चलता है।
विज्ञापन
आरोप है कि एजेंसी के सुपरवाइजर संतोष राय व अवधेश तिवारी ने नौकरी के नाम पर 50-50 हजार रुपये ले लिए। इसके साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र भी थमा दिया।
ऑफिस पहुंचने पर ताला लटका मिला। ठगे जाने का अहसास होने पर पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तलाश में जुटी पुलिस ने तीनों आरोपियों को पॉलीटेक्निक चौराहे से दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सिक्योरिटी एजेंसी में नौकरी दिलाने व टॉवर लगवाने का झांसा देकर लोगों को जाल में फंसाते थे।
एसओ का कहना है कि अभी तक सिर्फ तीन लोग सामने आए हैं। जबकि जालसाज अब तक 100 से अधिक लोगों को चूना लगा चुके हैं। जांच की जा रही है पीड़ित सामने आने पर शिकायत विवेचना में शामिल की जाएगी।
(अन्य अपडेट, सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए आप हमें facebook पर ज्वॉइन करें)