{"_id":"5aa4d1e44f1c1ba3238b48b3","slug":"five-policemen-suspended-for-providing-services-to-criminals-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट परिसर में कैदियों को सुविधा देने पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट परिसर में कैदियों को सुविधा देने पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 11 Mar 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी दीपक कुमार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशी पर आये अपराधियों को सुविधा देते पकड़े गए 5 पुलिसकर्मियों को एसएसपी दीपक कुमार ने रविवार को निलंबित कर दिया।
गौरतलब है कि 6 मार्च को एएसपी सिटी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने कोर्ट परिसर में अपराधियों को सुविधा उपलब्ध कराने और सैर कराने वाले पुलिसकर्मियों की धरपकड़ के लिए कोर्ट का अचौक निरीक्षण किया था।
इस दौरान उन्होंने ने कोर्ट लॉकअप प्रभारी से जेल से पेशी पर लाए गए मुल्जिमों का ब्योरा लेने के साथ हवालात में मौजूद मुल्जिमों की गिनती कराई थी। साथ ही विभिन्न न्यायालयों में पेशी पर ले जाए गए मुल्जिमों की जानकारी लेकर संबंधित अदालत में उनकी मौजूदगी की जांच भी की थी।
अदालत में पेशी के बाद मुल्जिम को लेकर हवालात तक आने में देरी पर पांच पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया गया था। इनमें सिपाही संतोष, सुशांत, चौधरी जितेंद्र सिंह, चौधरी करण सिंह और एचसीपी गंभीर सिंह शामिल थे। इसकी रिपोर्ट एसएसपी सिटी पश्चिम ने एसएसपी को सौंपी थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए आज एसएसपी दीपक कुमार ने इन पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
जेल से पेशी पर लाए गए अपराधियों के फरार होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है। भविष्य में ऐसी किसी चूक से बचने के लिए पुलिस विभाग द्वारा यह फैसला लिया गया है।