फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Firing in Aliganj in Lucknow.

ओवरब्रिज से झोंकी फायरिंग किसी और को लगी, हड़कंप

Thu, 20 Aug 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Aug 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
Firing in Aliganj in Lucknow.

मेडिकल फार्मा संचालक पर ओवरब्रिज से फायर झोंक दिया। निशाना चूकने पर दुकान पर बैठे उसके दोस्त के पैर में गोली धंस गई। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया।

विज्ञापन


आनन-फानन उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस ने बताया मेडिकल स्टोर संचालक का अपने चाचा से प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा चल रहा है। वहीं देर रात बदमाशों ने दोबारा उसके गेट पर फायरिंग की। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अलीगंज स्थित रैदास मंदिर पास जितेंद्र राज की दवाओं की थोक विक्रेता की दुकान है। देर शाम उनके दोस्त इंदिरानगर डी-ब्लाक निवासी मनोज सिंह व पवन मिलने आए थे। तीनों लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने ओवरब्रिज से जितेंद्र पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशाना चूकने पर गोली उनके दोस्त मनोज सिंह के बाएं पैर में धंस गई। गोली की आवाज सुनते ही वहां पर हड़कंप मच गया। इसी बीच कुर्सी पर बैठे मनोज खून से लथपथ होकर गिर गए।

दोबारा दहशत फैलाने के लिए भी दाग दी गोली

Firing in Aliganj in Lucknow.

आनन फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने गोली लगने की पुष्टि की। गोली चलने बाद बाजार में सन्नाटा पसरा गया। दहशत में दुकानदार दुकान बंद करके निकल गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।


पुलिस को मौके से एक खोखा मिला। वहीं मेडिकल फार्मा संचालक ने जितेंद्र राज ने अपने चाचा अरविंद पर हमला कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया चाचा-भतीजे में काफी समय से महानगर में एक मकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था।

उधर, रात में दोबारा बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए जितेंद्र राज के गेट पर गोली दागकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी है। थाना प्रभारी का कहना है मामले की जांच कराई जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed