{"_id":"c16b669b7f8f4030009a354e1aa217f1","slug":"fire-in-furniture-godown","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर कारखाने में आग, लाखों का माल स्वाहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्नीचर कारखाने में आग, लाखों का माल स्वाहा
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Jan 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलमबाग के गोपालपुरी में फर्नीचर कारखाने में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से लाखों का माल स्वाहा हो गया।
विज्ञापन
दमकल दस्ते को आग बुझाने में दो घंटे लगे। आलमबाग निवासी रमेश चंद्र प्रजापति के गोपालपुरी स्थित ज्योति फर्नीचर नामक कारखाने में रात एक बजे आग लग गई।
वहां सो रहे चार मजदूरों को भनक लगने से पहले फर्नीचर से भीषण लपटें उठने लगीं। मजदूरों ने आग बुझाने के प्रयास के साथ रमेश को फोन किया और दमकल दस्ते को सूचना दी।
आलमबाग फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे मशक्कत करके आग बुझाने में सफल हुई। फर्नीचर कारखाने में आग से इलाके में दो घंटे तक अफरातफरी रही।
विज्ञापन
आसपास के लोग आग फैलने की आशंका के चलते सहमे थे और अपने परिवार को जगाकर आपात स्थिति में सुरक्षित स्थान की तरफ भागने की तैयारी कर ली थी।
फर्नीचर व्यवसायी रमेश चंद्र ने बताया कि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी।
यह भी संभव है कि ठंड से निजात पाने के लिए किसी व्यक्ति द्वारा अलाव जलाने से अग्निकांड हुआ हो। आग में लाखों रुपये का फर्नीचर व कारखाने में रखा अन्य सामान जल गया है।
विज्ञापन