{"_id":"6acf52051333c9f0e610d3807f5be179","slug":"fir-against-a-fake-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी संस्था बनाकर की भर्तियां, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी संस्था बनाकर की भर्तियां, एफआईआर दर्ज
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 12 Jun 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
यूपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रभात सिन्हा ने हुसैनगंज कोतवाली में आगरा की एक संस्था पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
हुसैनगंज पुलिस के मुताबिक आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित राजकमल अपार्टमेंट के ब्लाक नंबर पांच के सेकेंड फ्लोर में यूपी एग्रो कॉरपोरेशन बैंक के नाम से फर्जी संस्था का ऑफिस खोला गया है।
विज्ञापन
इस ऑफिस का नाम राजधानी के बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर मार्ग स्थित यूपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन लिमिटेड से मिलता-जुलता है।
संस्था बनाने वालों ने मिलते-जुलते नाम की एक वेबसाइट भी बनाई है। पुलिस का कहना है कि मिलते-जुलते नाम से संस्था और वेबसाइट बनाकर भर्तियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने पर फर्जी संस्था के अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ प्रबंध निदेशक की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।