{"_id":"f304280fce4148eeeb0b68d638ddc0e7","slug":"fg-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से गायब हुए प्रेमी, राजधानी में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से गायब हुए प्रेमी, राजधानी में मिली लाश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Mar 2014 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस लव स्टोरी की शुरुआत उन्होंने बड़े जतन से की थी, उसका द एंड इतना भयावह होगा, खुद उन दोनों को भी इस बात का अंदाजा नहीं रहा होगा।
विज्ञापन
लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र से गुरुवार से गायब प्रेमी युगल की लाश शुक्रवार को लखनऊ के नगराम में मिली।
आनन-फानन में नगराम पुलिस ने यह सूचना सतरिख पुलिस को दी। सतरिख पुलिस ने लाश की शिनाख्त कर बताया कि ये लाश उन्हीं प्रेमी युगल की है।
अब तक मिली सूचना के मुताबिक मामला ऑनर किलिंग का है और ऐसा माना जा रहा है कि हत्या लड़की के पिता ने की है।
सूत्रों के मुताबिक मनीष और कोमल के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले विरोध कर रहे थे।
बुधवार को 18 वर्षीया कोमल प्रेमी मनीष के घर चली गई और वहीं रहने लगी।
जब इस बात की जानकारी लड़की के परिवारीजनों को हुई तो उन लोगों ने इसका विरोध किया, पर लड़की घर नहीं लौटी।
गुरुवार को दिन में करीब चार बजे लखनऊ में रह रहे लड़की के कुछ रिश्तेदार कुछ और लोगों के साथ लड़के घर पहुंचे और जमकर दोनों की पिटाई की।
उसके बाद प्रेमी युगल को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर लेकर निकल गए। उसके बाद से ही पुलिस इस युगल की खोज में थी।