{"_id":"59e70f2a4f1c1b65548b81ee","slug":"fellow-employee-blackmail-girl-after-taking-data-from-her-mobile","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहकर्मी ने चार्जिंग में लगे मोबाइल से चुराए फोटो-वीडियो, फिर युवती पर बनाया ये दबाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहकर्मी ने चार्जिंग में लगे मोबाइल से चुराए फोटो-वीडियो, फिर युवती पर बनाया ये दबाब
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : Demo Pic
लखनऊ में हजरतगंज के एक शोरूम में नौकरी करने वाले युवक ने चार्जिंग में लगे सेल्सगर्ल के मोबाइल फोन से उसके फोटो व वीडियो चुराए और उसे ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो क्लिप यू-ट्यूब पर अपलोड करने की धमकी से परेशान युवती ने सोमवार को केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद कुमार शाही के मुताबिक, एक शोरूम की सेल्सगर्ल को 11 अक्तूबर को अनजान नंबर से वाट्सएप पर मैसेज मिला। उसमें युवती की ही आपत्तिजनक वीडियो क्लिप थी। क्लिप भेजने वाले ने युवती पर मुलाकात का दबाव बनाया। इन्कार पर उसने वीडियो क्लिप को यू-ट्यूब पर अपलोड करके बदनाम करने की धमकी दी।
इसके साथ वीडियो कॉल करके तंग करना शुरू किया। युवती ने सोमवार को पुलिस से शिकायत की। उसने कहा कि नवंबर 16 में शोरूम पर ड्यूटी के दौरान उसने अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाया था। शोरूम पर साथ काम करने वाले अंकुर जोशी ने उसे काम में व्यस्त देखकर मोबाइल की गैलरी खंगालनी शुरू की। उसमें से युवती के निजी फोटो व वीडियो अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिए।

Trending Videos
पुलिस ने मंगाया नंबर का कॉल डिटेल
डेमो
युवती का कहना है कि अंकुर को मोबाइल चेक करते देख उसने नाराजगी जताई। मोबाइल से फोटो व वीडियो ट्रांसफर किए जाने का भांडा फूटने पर अंकुर माफी मांगने लगा और फोटो व वीडियो डिलीट करने की बात कही। इस पर मामला शांत हो गया।
साल भर बाद वही वीडियो क्लिप भेजकर मुलाकात का दबाव बनाए जाने से परेशान हो गयी। युवती ने पुलिस को मैसेज भेजने में इस्तेमाल नंबर नोट कराते हुए कहा कि वीडियो कॉल करने वाले व्यक्ति से सामना होने पर उसे पहचान लेगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मैसेज भेजने में इस्तेमाल नंबर का कॉल डिटेल मंगाया गया है और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से आरोपी की तलाश की जा रही है।