{"_id":"efb5952ea8cfb9b1d50080448ea46568","slug":"eve-teasing-with-loreto-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के घर के पास छात्रा से छेड़छाड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखिलेश के घर के पास छात्रा से छेड़छाड़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Oct 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में अराजकता चरम पर है। मंगलवार दोपहर कुछ शोहदों ने शहर के नामी लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल के पास चलती सफारी से एक छात्रा के ऊपर जलती सिगरेट फेंक दी।
विज्ञापन
गौर करने वाली बात ये है कि ये घटना सीएम हाउस से कुछ ही दूरी पर हुई। यह स्कूल कालिदास मार्ग पर ही है। गाड़ी में एक सपा नेता एलबी सिंह का बेटा व उसके कुछ दोस्त सवार थे।
विज्ञापन
हालांकि, कुछ देर पीछा करने के बाद गौतमपल्ली थाने की पुलिस ने इन गुंडों को हिरासत में ले लिया।
दरअसल, मंगलवार दोपहर बेखौफ शोहदों की काली करतूत सामने आई। काली टाटा सफारी (यूपी 62 यू 9777) में सवार चार बदमाशों ने शहर के लोरेटो स्कूल के पास एक छात्रा के साथ छेड़खानी की और उसपर जलती हुई सिगरेट भी फेंक दी। लड़की चीखी, तो आस-पास हड़कंप मच गया और पुलिस को भी तभी होश आया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में सपा नेता एलबी सिंह का बेटा माधुवेंद्र सवार था जो मोहनलालगंज में रह रहा था। साथ में ड्राइवर अरविंद उसके दोस्त कुलदीप और शैलेंद्र भी थे। पुलिस ने इन शोहदों का पीछा किया और गौतमपल्ली इलाके में दबोच लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं।