{"_id":"cc0c81f7ffcfdb55b836c3a2eb8563d8","slug":"eve-teasing-with-a-girl-on-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक से खींचा लड़की का दुपट्टा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती बाइक से खींचा लड़की का दुपट्टा
ब्यूरो्\अमर उजाला, लखनऊ।
Updated Fri, 03 Oct 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गुडम्बा क्षेत्र में जागरण कलाकार एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने बदतमीजी की। युवती के साथ छेड़छाड़ तो हुई साथ ही उसका दुपट्टा भी खींचा गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार जागरण में झांकी का कार्यक्रम करने वाले ग्रुप सुजीत अलबेला ग्रुप के ओनर सुजीत अपनी पत्नी अर्चना के साथ साठ फिटा रोड के नौव्वा खेडा से कुर्सी रोड की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
पीछे से दो बाइक सवार युवक प्रभाकर यादव व अंकित मिश्र ने युवती का दुपट्टा खींचा जिस पर युवती चिल्लाई।। गाड़ी असंतुलित होने से दोनों युवक चौराहे पर लडखडा कर गिर गए।
विज्ञापन
पब्लिक ने इन युवकों को धर दबोचा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुँच पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई व युवती व उसके पति को मामला देख लेने की बात करते हुवे थाने से विदा कर दिया।।
झांकी पार्टी के संचालक के मुताबिक पुलिस ने आम लोगों को जाने को कहा। पुलिस का कहना था कि वो मामले को संभाल लेंगे।
छेड़ने वाले युवकों की उम्र क्रमशः 17 व 16 साल बतायी जा रही है। युवती इंदिरा नगर के 631/617 इस्मैल्गंज की निवासिनी है।