{"_id":"8a756820b8d8d7872f894da7be776ca2","slug":"engineering-student-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र गया था दवा लेने, लौट कर नहीं पहुंचा कॉलेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र गया था दवा लेने, लौट कर नहीं पहुंचा कॉलेज
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Jul 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकेटी के भैंसामऊ गांव के एक इंजीनियरिंग कालेज के हास्टल से निकला इंजीनियरिंग का छात्र रहस्यमय हालात में लापता हो गया।
विज्ञापन
बीते 22 जुलाई को वह हास्टल के वार्डेन से कस्बे से दवा लेने की बात कहकर निकला था।
तब से उसका कोई सुराग नहीं मिला। काफी तलाशने के बाद परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीकेटी नगर पंचायत के गांव भैंसामऊ में स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक बायोटेक का छात्र सीतापुर महोली निवासी भोगराज भार्गव रहस्यमय हालात में लापता हो गया।
बीते 22 जुलाई को छात्र हास्टल के वार्डेन से कस्बे में दवा लेने की बात कहकर निकला था। छात्र ने कुछ ही दिनों पहले ही कालेज में प्रवेश लिया है।
काफी खोजबीन के बाद जब छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका, तो छात्र के परिजनों ने बीकेटी थाने में तहरीर दी है।
एसओ विनोद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस लापता छात्र की तलाश में जुटी है।