{"_id":"5b0072d34f1c1bdb408b68ca","slug":"drunk-women-driving-the-car-and-hit-two-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत होकर कार दौड़ा रही महिला ने दो को ठोंका, पुलिस ने रोका तो किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत होकर कार दौड़ा रही महिला ने दो को ठोंका, पुलिस ने रोका तो किया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 May 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
कार मिली बियर की बोतल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक महिला ने तेज रफ्तार से कार दौड़ाकर दो लोगों को टक्कर मारी। नागरिकों ने कार रोकी तो गालीगलौज व हाथापाई करके भाग निकली। कुछ दूर पर फिर एक व्यक्ति को टक्कर मारी।
विज्ञापन
इस बार पुलिस ने घेराबंदी करके कार रोककर महिला को हिरासत में लिया। थाने पहुंचने पर नशा उतरा। पुलिस ने समझौता कराकर मामला रफादफा कर दिया। आक्रोशित नागरिकों ने पुलिस की गाड़ियों पर लात-घूंसे मारकर गुस्सा उतारा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आम्रपाली कब्रिस्तान के पास तेजरफ्तार से जा रही कार ने एक साइकिल व पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारी। आसपास के लोग दौड़े और कुछ दूरी पर वर्धमान स्कूल के पास कार रोकी।
विज्ञापन
ड्राइविंग सीट से उतरी नशे में धुत महिला ने गालीगलौज के साथ हाथापाई की। नागरिकों को पुलिस को फोन करते देख कार स्टार्ट करे फिर से तेजरफ्तार से दौड़ाने लगी। नागरिकों ने बाइक से पीछा की।
इसके साथ दो थानों व यूपी-100 की गाड़ियों ने इंदिरानगर के बी-ब्लॉक में घेराबंदी करके कार रोकी। महिला ने पुलिसकर्मियों से नोकझोंक शुरू कर दी। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उसे गाजीपुर थाने ले जाया गया।
उसके परिवारीजन भी थाने पहुंच गए। कार में शराब की बोतल व शराब से भरा हुआ ग्लास मिला। उपनिरीक्षक कमलेश राय ने बताया कि थाने पहुंचने पर महिला का नशा उतरा और खेद जताने लगी। टक्कर मारने का आरोप लगा रहे व्यक्ति से समझौता होने पर महिला को घर भेज दिया गया।