फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   drunk man committed suicide.

नशेबाजी ने मासूम के सिर से छीना पिता का साया

Thu, 27 Nov 2014 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Nov 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
drunk man committed suicide.
शहर के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार को युवती समेत दो ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, बंथरा निवासी दीपराज (25) प्राइवेट वाहन चलाता था। रात 10 बजे नशे की हालत में घर पहुंचे दीप का पत्नी रेशमा से झगड़ा हो गया। गुस्साई रेशमा बेटी को लेकर कमरे से बाहर चली गई।
विज्ञापन


देर रात वापस पहुंचने पर पति को फंसे से लटका देख शोर मचाया। परिवार के लोग उसे उतारकर ट्रॉमा सेंटर ले गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

उधर ठाकुरगंज के रज्जबगंज निवासी जमाल की बेटी आरशा (19) ने आठवीं बाद पढ़ाई छोड़ दी। पत्नी के साथ वैवाहिक समारोह में गया जमाल रात करीब नौ बजे लौटा।

कई बार आवाज लगाने के बावजूद जवाब न मिलने पर किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर बेटी को फंदे से लटका देख सन्न रह गया।

आननफानन उसे पास के अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक आरशा की मौत हो चुकी थी। जमाल ने बेटी के डिप्रेशन में रहने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed