{"_id":"380ddf4d2c3c059f418b7cf6202a61db","slug":"drunk-man-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेबाजी ने मासूम के सिर से छीना पिता का साया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेबाजी ने मासूम के सिर से छीना पिता का साया
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 27 Nov 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
शहर के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार को युवती समेत दो ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, बंथरा निवासी दीपराज (25) प्राइवेट वाहन चलाता था। रात 10 बजे नशे की हालत में घर पहुंचे दीप का पत्नी रेशमा से झगड़ा हो गया। गुस्साई रेशमा बेटी को लेकर कमरे से बाहर चली गई।
देर रात वापस पहुंचने पर पति को फंसे से लटका देख शोर मचाया। परिवार के लोग उसे उतारकर ट्रॉमा सेंटर ले गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
उधर ठाकुरगंज के रज्जबगंज निवासी जमाल की बेटी आरशा (19) ने आठवीं बाद पढ़ाई छोड़ दी। पत्नी के साथ वैवाहिक समारोह में गया जमाल रात करीब नौ बजे लौटा।
कई बार आवाज लगाने के बावजूद जवाब न मिलने पर किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर बेटी को फंदे से लटका देख सन्न रह गया।
आननफानन उसे पास के अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक आरशा की मौत हो चुकी थी। जमाल ने बेटी के डिप्रेशन में रहने की बात कही है।