फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dowry broken relationship

पांच लाख न देने पर इंजीनियर ने तोड़ी शादी

Thu, 21 Nov 2013 01:22 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ Updated Thu, 21 Nov 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dowry broken relationship

पांच लाख रुपये न मिलने पर एक कॉन्स्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर ने शादी तोड़ दी। कोई उम्मीद न देख युवती के पिता ने बुधवार को हजरतगंज के महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कानपुर में कल्यानपुर थाने क्षेत्र के रहने वाली युवती की शादी वजीरगंज के हाता पन्नालाल के देवरही मोहल्ला निवासी राधेश्याम पांडेय के बेटे धर्मेंद्र से तय हुई थी।
विज्ञापन


20 नवंबर को सगाई और 12 दिसंबर को शादी होनी थी। पीड़ित पिता के अनुसार शादी में 12 लाख 50 हजार रुपये की डिमांड रखी गई थी। तय शर्तों के अनुसार उन्होंने छोटी बेटी के अकाउंट से एक लाख का चेक पहले ही दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सगाई से पहले 4.50 लाख रुपये और बाकी सात लाख शादी से पहले देने की बात तय हुई। आरोप है कि सगाई से पहले रुपये न मिलने पर धर्मेंद्र ने फोन कर रिश्ता तोड़ दिया। शादी टूटने से पूरा परिवार सदमे में है।

पिता के अनुसार तैयारियों में उनके लाखों रुपये खर्च हो गए। काफी मनुहार के बाद  भी लड़के वालों के न मानने पर हजरतगंज के महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।


एसओ शिवा शुक्ला के मुताबिक जांच की जा रही है। आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

बैंक में मैनेजर थी युवती
मध्यम परिवार से ताल्लुक रखने वाली युवती पढ़ाई पूरी करने के बाद ही घर के खर्चे में पिता का हाथ बंटाने लगी थी।
एक निजी बैंक में बतौर मैनेजर काम करते हुए उसने दो छोटे भाइयों को पढ़ा-लिखाकर इंजीनियर बनाया।

दोनों के पैरों पर खड़े होने के बाद नौकरी छोड़कर घर की जिम्मेदारी संभालने लगी। इस बीच शादी तय हुई। लेकिन चंद रुपयों के लालच ने पूरे परिवार को सदमे में ढकेल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed