{"_id":"f437bcba91c63b853e7de307af9c61a5","slug":"double-murder-case-in-gomti-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम बदलकर आया हिस्ट्रीशीटर, मिली मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाम बदलकर आया हिस्ट्रीशीटर, मिली मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 30 Jan 2014 10:25 AM IST
राजधानी के सबसे पॉश माने जाने वाले गोमती नगर में मंगलवार देर रात ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं।
सन्नाटा पसरा, तो विशालखंड के मकान नंबर 2/175 में दो लाशें पड़ी थीं। लाशों के इर्द-गिर्द 17 खोके और तीन जिंदा कारतूस पड़े हुए थे।
इस दोहरे हत्याकांड और अपराधियों की बढ़ रही हिम्मत से पूरी राजधानी में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने शिनाख्त के बाद बताया कि इलाहाबाद के झूंसी थानाक्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर आशीष मिश्र अपने एक साथी रोहित के साथ नाम बदल कर यहां रह रहा था। उसकी जेब से मिले डीएल से उसकी पहचान का पता चला है।
यहां आशीष ने प्रॉपर्टी का काम भी शुरू कर दिया था, लेकिन पुरानी रंजिश उसका पीछा कर रही थी।
यही हुआ भी, मंगलवार रात वह घर पर रोहित के साथ सोया हुआ था कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर गोलियों की बौछार कर दी।
दोनों की हत्या करने के बाद हमलावर आशीष और रोहित के मोबाइल फोन भी उठा ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।