फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   double murder

लापता सर्राफ के पत्नी-बच्चों की पुरी के होटल में मिली लाश

Mon, 16 Dec 2013 02:31 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ Updated Mon, 16 Dec 2013 02:31 AM IST
विज्ञापन
double murder

चौक से करीब चार माह पहले परिवार सहित लापता सर्राफ अमित अग्रवाल की पत्नी अंकिता और दो बच्चों की उड़ीसा के पुरी में एक होटल में हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


रविवार सुबह सी-बीच स्थित होटल जमींदार पैलेस के रूम नंबर 307 में उनके शव मिले। कमरा बाहर से लॉक था। आशंका है कि अमित ने ही पत्नी व बच्चों की हत्या कर दी और भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस को कमरे में सारा सामान सुरक्षित मिला है। कमरे में रखी एक पर्ची में एक मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने इस नंबर पर संपर्क कर मथुरा में अमित के घरवालों को सूचना दी तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकिता का भाई अभिषेक अपने घरवालों के साथ पुरी के लिए रवाना हो गया है। मूल रूप से वृंदावन निवासी माधव राम अग्रवाल का बेटा अमित चौक के फिरंगी टोला स्थित मकान में पत्नी अंकिता, बेटी वाणी (7) और बेटे दिव्यांश (4) के साथ रहता था।

18 अगस्त की सुबह साढ़े दस बजे वह पत्नी व बच्चों को इनोवा कार से लेकर गायब हो गया था। फैजाबाद निवासी बहनोई अभिषेक ने चौक थाना में चारों की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी।

पुलिस खोजबीन में जुटी लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। रविवार सुबह वृंदावन में अमित के घरवालों को उड़ीसा में अंकिता व बच्चों की मौत की सूचना मिली।

अमित के घरवालों ने अभिषेक को फोन कर वारदात की जानकारी दी। खबर सुनते ही अभिषेक और उसके परिवारीजनों में चीख-पुकार मच गई।

इसी बीच मामले की जानकारी पाकर चौक थाना के एसएसआई दिनेश सिंह ने उड़ीसा पुलिस से संपर्क किया। उड़ीसा पुलिस ने बताया कि अमित और उसका परिवार नौ दिसंबर को होटल आया था।

यहां अमित ने अपना पता मथुरा के वृंदावन का लिखाया था। होटल के रजिस्टर में उसने एक मोबाइल नंबर 8867412734 भी लिखा था लेकिन यह नंबर काम नहीं कर रहा है।

उड़ीसा पुलिस के मुताबिक शनिवार रात होटल के स्टाफ ने कमरा बाहर से लॉक होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी से ताला खोला तो भीतर तीन शव देखकर सनसनी फैल गई।

लगेज व अन्य सामान सुरक्षित रखा था। पुलिस को मौके से जहर की एक खाली शीशी मिली है। भीतर टेबल पर मोबाइल नंबर लिखी एक पर्ची रखी थी।

उड़ीसा पुलिस का मानना है कि यह पर्ची हत्यारे ने लिखी होगी जिससे वारदात की जानकारी मृतकों के घरवालों को दी जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि हुई है।


माना जा रहा है कि तीनों को जहरीला पदार्थ पिलाने के बाद गला कसकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक कमरे में पूजा-पाठ भी किया गया था जिससे यह मामला मानव बलि का भी लग रहा है।

पुलिस इस दिशा में भी छानबीन कर रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने कमरे से साक्ष्य एकत्र किए हैं। अमित की तलाश में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट को सतर्क कर दिया गया है। उड़ीसा पुलिस के मुताबिक अमित को आखिरी बार शुक्रवार को देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed